फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   वेतन के लिए नवनियुक्त शिक्षकों ने धरना दिया

वेतन के लिए नवनियुक्त शिक्षकों ने धरना दिया

Thu, 24 Jan 2019 10:38 PM IST
siddharthnagar Published by: राकेश पांडेय Updated Thu, 24 Jan 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
वेतन के लिए नवनियुक्त शिक्षकों ने धरना दिया
बीएसए कार्यालय के बाहर वेतन के लिए धरना देते शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। प्राथमिक शिक्षक संघ संयुक्त मोर्चा के बैनर तले गुरुवार को नवनियुक्त 1056 शिक्षकों के वेतन भुगतान के लिए बीएसए कार्यालय पर धरना शुरू कर दिया। इस दौरान वेतन नहीं तो कार्य नहीं का नारा देते हुए कार्य बहिष्कार किया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने कहा कि नियुक्ति के पांच माह बीत जाने के बाद भी विभाग द्वारा शिक्षकों का वेतन न देना अन्याय पूर्ण है। कई शिक्षकों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। इसके पूर्व शपथपत्र लेकर वेतन भुगतान किया गया है। सत्यापन ऑनलाइन आधार पर उपलब्ध होते हुए भी विभागीय हीलाहवाली समझ से परे है। दुर्गेश मिश्रा ने कहा कि धनउगाही की मंशा के कारण नवनियुक्त शिक्षकों के वेतन को कार्यालय कर्मी अड़ंगा लगा रहे हैं। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राधेरमण त्रिपाठी ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि इसके पूर्व समायोजित शिक्षामित्रों के प्रथम वेतन आदेश के लिए तेरह दिन का धरना दिया गया। फलस्वरूप उसी माह से वेतन मिलने लगा। हम सभी एकजुट प्रयास से वेतन लेकर ही रहेंगे। मंत्री योगेंद्र प्रसाद पांडेय ने कहा कि कार्य के बदले वेतन का नियम हैं, लेकिन विभागीय कर्मियों की संलिप्तता से यह नौबत आई है। धरने को अभय श्रीवास्तव, इंद्रसेन सिंह, उदयभान मिश्रा, सुरेंद्र गुप्ता, अभिनव त्रिपाठी, वेदप्रकाश, अर्पिता, हिमाचल दुबे, अमित पांडेय ने संबोधित किया। इस मौके पर अंकिता सिंह, रंजना सिंह, आंनद त्रिपाठी, प्रवीण कुमार, बरखा गुप्ता, अभिषेक मिश्रा, पुष्कर, अतुल वर्मा, आलोक शुक्ला, निधि सिंह, प्रीति राय, अजय चौधरी, शैलेश मिश्र, जयंत यादव, महेश मिश्र, सच्चिदानंद गिरि, सुशील पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed