फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   increase sexual abuse in bhojpuri songs

भोजपुरी गीतों में बढ़ रही अश्लीलता

Wed, 05 Dec 2018 11:00 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Wed, 05 Dec 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
increase sexual abuse in bhojpuri songs
तृप्ति शाक्या - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। पूर्वांचल भोजपुरी क्षेत्र है। यहां भोजपुरी गीतों के कद्रदान काफी हैं, लेकिन इन गीतों में बढ़ती अश्लीलता शुभ संकेत नहीं देता। यह हमारी संस्कृति के लिए खतरा है। अश्लीलता की वजह से ही विदेश में भोजपुरी गीतों की लोकप्रियता घटती जा रही है। वहां भजन पसंद किया जा रहा है। ये बातें प्रसिद्ध भजन गायिका तृप्ति शाक्या ने बुधवार को अमर उजाला से खास बातचीत में कहीं।
विज्ञापन


शाक्या ने कहा कि युवा पीढ़ी की पसंद को देखते हुए भोजपुरी गीतों में अश्लीलता बढ़ रही ही, लेकिन यह समाज के लिए घातक है। इस पर अंकुश जरूरी है। अश्लीलता के कारण ही विदेश में भोजपुरी गीत सुनने वालों की संख्या घट रही है। इटवा में जन्मीं व प्रयागराज में शिक्षा ग्रहण करने वाली तृप्ति ने शास्त्रीय गायन में प्रभाकर की डिग्री हासिल की हैं। इस दौरान उन्होंने पंडित विद्याधर मिश्र, सुश्री गीता बनर्जी, पंडित श्याम लाल, एसके घोष से शिक्षा ली। 10 वर्ष की उम्र में ही गायन में उनकी रुचि बढ़ गई थी। वह लता मंगेशकर व आशा भोंसले को अपना आदर्श मानती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed