{"_id":"5b7ee89e42c79246627ab33a","slug":"71535043742-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने फूंका सिद्धू का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने फूंका सिद्धू का पुतला
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 23 Aug 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू का पुतला फूंकते लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर गुरुवार को कांग्रेस नेता व पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के विरोध में प्रदर्शन कर उनका पुतला जलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सिद्धू ने पाकिस्तान जाकर देशवासियों की भावनाओं को आहत किया है। लिहाजाकांग्रेस पार्टी को सिद्धू के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। पूर्व जिला संयोजक सर्वेश पांडेय के नेतृत्व में भाजयुमो कार्यकर्ता नगर स्थित पीडब्ल्यूडी डाक बंगले पर एकत्रित हुए।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण में जाकर भारतीय भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कार्य किया है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए, वह कम है। कहा कि कांग्रेस को उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त कर देना चाहिए। पाकिस्तान आंतक की नर्सरी है। वहां उन्हें नहीं जाना चाहिए था। विरोध प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए मंदिर चौराहे पर पहुंचकर नवजोत सिंह सिद्धू का पुतला दहन किया। इस दौरान मोनू श्रीवास्तव, सोनू पांडेय, सूरज चौधरी, राजू पांडेय, मंशुला, गुड्डू यादव, विशाल पांडेय, भोला, कुलदीप पांडेय, मनीष त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।