फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   नहीं पूरी हुई मांग तो करेंगे 21 दिसंबर से धरना

नहीं पूरी हुई मांग तो करेंगे 21 दिसंबर से धरना

Wed, 13 Dec 2017 11:17 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
नहीं पूरी हुई मांग तो करेंगे 21 दिसंबर से धरना
dharna - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जल निगम लाल झंडा मजदूर यूनियन ने कर्मचारियों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सभी रिक्त स्थानों पर कर्मचारियों की तैनाती की मांग की और एक्सईएन को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान यूनियन के सदस्यों ने कहा कि अगर 20 दिसंबर तक मांगें पूरी न होने पर 21 दिसंबर से अनिश्चित कालीन धरना देंगे। जिलाध्यक्ष गुलाम हैदर रिजवी व जिला सचिव शिव बालक पांडेय ने कहा कि हमारी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। ग्राम समूह पेयजल योजना ककरहवा, कपिलवस्तु, बजहा, खुनुवां, जुगड़ीहवा, रोईनिहवा, ढेकहरी आदि गांव में कम से कम तीन कर्मचारियों की तैनात की जाए, जिससे व्यवस्था सुचारु रूप से चल सके। जिले में पेयजल परियोजनाओं पर एक कर्मचारी है, वहां दो और कर्मचारी की तैनाती की जाए। पेयजल योजनाओं के कार्यालय पर कुर्सी, मेज, एक लालटेन और एक टार्च की व्यवस्था की जाए। रात्रि के समय में टैंक की रखवाली के लिए हथियार मुहैया कराई जाए। इसके अलावा अन्य मांगों को भी जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed