फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   70 corona infected found in the district, 433 active cases

जिले में 70 कोरोना संक्रमित मिले, सक्रिय केस हुए 433

Thu, 20 Jan 2022 10:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
70 corona infected found in the district, 433 active cases
जिले में 70 कोरोना संक्रमित मिले, सक्रिय केस हुए 433
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले में बृहस्पतिवार को 70 और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। संक्रमण की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को होम आइसोलेट करा दिया। साथ ही इन लोगों के संपर्क में आने वालों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। दूसरी ओर, पहले से संक्रमित 73 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। हालांकि, जिले में अब भी कोरोना के 433 केस सक्रिय हैं।
जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। कोरोना संक्रमण दर कम होने के बजाय बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में 16 लोग संक्रमित मिले। बांसी क्षेत्र में 10 संक्रमित मिले। बर्डपुर ब्लॉक क्षेत्र में 12 संक्रमित मिले।
विज्ञापन

शोहरतगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में 11 संक्रमित मिले। डुमरियागंज क्षेत्र में सात संक्रमित मिले। इटवा में चार संक्रमित पाए गए। खेसरहा ब्लॉक क्षेत्र में पांच संक्रमित मिले। लोटन ब्लॉक क्षेत्र में दो संक्रमित मिले। मिठवल ब्लॉक क्षेत्र में एक संक्रमित पाया गया। बढ़नी में एक संक्रमित मिला। इसके अलावा एक अन्य संक्रमित पाया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, सबसे अधिक स्वास्थ्यकर्मी ही संक्रमित मिले हैं। इस संबंध में डिप्टी सीएमओ डॉ. सौरभ चतुर्वेदी ने बताया कि संक्रमितों को होम आइसोलेट करा दिया गया है। उनके संपर्क में आए लोगों के नमूनों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed