फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   69 flood posts will be established...health and revenue workers will be deployed

Siddharthnagar News: 69 बाढ़ चौकियां होंगी स्थापित...स्वास्थ्य और राजस्व कर्मी होंगे तैनात

Wed, 12 Jun 2024 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 12 Jun 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
69 flood posts will be established...health and revenue workers will be deployed
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में लोगों की सुरक्षा के साथ सेहत का ध्यान देगी बाढ़ चौकी
विज्ञापन


अस्थायी रूप से बनाई जा रही बाढ़ चौकी

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। बाढ़ पीड़ित की सेहत और उनकी सुरक्षा के साथ उनकी आवाज अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए बाढ़ चौकियां स्थापित की जाएंगी। जिले के अलग-अलग बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में 69 बाढ़ चौकियां अस्थायी रूप से स्थापित की जा रही हैं। इन चौकियों पर पुलिस, राजस्व और स्वास्थ्य कर्मी तैनात किए जाएंगे, जो बाढ़ के समय वहां फंसे लोगों के इलाज करने के साथ उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का कार्य करेंगे और अधिकारियों को हालात के बारे में जानकारी देंगे।

प्रदेश के तराई क्षेत्र में गिने जाने वाले नेपाल बॉर्डर से सटे सिद्धार्थनगर में हर साल बाढ़ लोगों पर आफत बनकर टूटता है। नेपाल से आने वाले सैलाब से जनपद का 60 प्रतिशत हिस्सा बाढ़ की गिरफ्त में आ जाता है। गांव और घरों में पानी घुस जाता है। संपर्क मार्ग टूट जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि 15 जून के बाद से मानसून सक्रिय हो जाता है। इसके बाद जनपद में भारी बारिश और नेपाल से आने वाले पानी से बाढ़ के तबाही की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

बाढ़ पीड़ितों की आवाज उच्च अधिकारियों तक पहुंचाकर मौके पर तत्काल बीमार लोगों का इलाज करने और बाढ़ में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए अस्थायी रूप से उन क्षेत्रों में बाढ़ चौकियां स्थापित की जाती हैं। जहां हर साल बाढ़ बड़ी आपदा के रूप में कहर बनकर टूटती है। मानसून की दस्तक देने से पहले बाढ़ को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जनपद में इस वर्ष 69 बार चौकियां स्थापित की जा रही हैं। इसमें पांच से आठ कर्मी एक चौकी पर तैनात होंगे। यह सभी सुविधाओं से लैस रहेंगे।प्रशासन की ओर से इस संबंध में पूरी तैयारी कर ली गई है। मानसून की दस्तक देते और बारिश होते ही टीम सक्रिय हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में 69 बाढ़ चौकियां स्थापित होंगी। इसके लिए पूरी प्रक्रिया कर ली गई है। मानसून सत्र शुरू होते ही चौकी पर जिनकी ड्यूटी रहेगी वह अलर्ट हो जाएंगे। उन्हें समय-समय पर दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
-पुष्पांजलि सिंह, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी

----

तीन विभागों की होगी टीम

सिद्धार्थनगर। बाढ़ चौकी पर तीन विभागों की टीम काम करेगी। इसमें पुलिस कर्मी लोगों को बचाने और उनकी सुरक्षा करने का काम करेंगे, जबकि स्वास्थ्य विभाग के लोग बाढ़ में फंसे और बीमार होने वालों लोगों की जांच करके उन्हें जरूरत के अनुसार दवा उपलब्ध कराएंगे। वहीं, राजस्व विभाग के कर्मी अफसर को रिपोर्ट करेंगे। कहां, किसको बाहर निकलना है कहां नाव की व्यवस्था चाहिए, कहां राहत सामग्री चाहिए इस बारे में पल-पल की रिपोर्ट देंगे, जिससे जिम्मेदार तत्काल सहायता उपलब्ध करा सकें।


----

बाढ़ चौकी के लोगों का यह होगा ठिकाना

बाढ़ चौकी उन स्थानों पर रहेगी जहां पर बाढ़ का पानी नहीं पहुंच पाएगा। इसमें विद्यालय पंचायत भवन, अन्य सरकारी भवन शामिल रहेंगे। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर तंबू बनाकर टीम ड्यूटी करेगी और लोगों को मदद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed