{"_id":"5a1eed084f1c1b0d698bef86","slug":"65-percent-of-votes-cast-in-siddharthnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"65 फीसदी वोट पड़े सिद्धार्थनगर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
65 फीसदी वोट पड़े सिद्धार्थनगर में
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 29 Nov 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज के बूथ संख्या 24 पर लगी मतदाताओं की कतार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। जिले की छह निकायों में अध्यक्ष व सभासद सदस्य पदों के लिए हल्की नोकझोंक के बीच बुधवार को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हुआ। नगर की अच्छी सरकार चुनने को लेकर मतदाताओं में भरपूर उत्साह नजर आया। पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं अपने मताधिकार को लेकर सजग दिखीं। हर बूथ पर उनकी लंबी कतारें थीं। युवा वोटरों ने भी भरपूर जोश दिखाया। जिले में कुल 65.15 प्रतिशत मतदान हुआ। मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह व डीआईजी राकेश साहू ने बूथों पर पहुंच कर मतदान का निरीक्षण किया।
मतदान को लेकर जिले की निकायों में सुबह से ही वोटरों में उत्साह दिखा। साढ़े 7 बजे से ही मतदाताओं की कतार शुरू हो गई थी। मुस्लिम बाहुल्य इलाके में बने बूथों पर सबसे अधिक भीड़ रही। नगर के बेलसड़ बूथ पर सुबह साढ़े नौ बजे तक सौ से अधिक वोट पोल हो चुके थे। बूथ के बाहर लंबी कतार लगी थी। प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय तेतरी प्रथम, सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज, बुद्ध विद्यापीठ डिग्री कॉलेज, सदर तहसील सहित अन्य बूथों पर शुरुआत में मतदान धीमा रहा। लेकिन दस बजे के बाद इन बूथों पर भी वोटरों की लंबी कतारें लगने लगी थीं। पुरानी नौगढ़ कस्बे में बीआरसी, प्राथमिक विद्यालय परिसर में बने बूथों पर भी मतदाता डटे रहे। नगर पालिका क्षेत्र में सुबह साढ़े 11 बजे तक 20 प्रतिशत वोट पड़ चुके थे। जबकि अगले दो घंटे में 17 प्रतिशत से अधिक वोट पड़े।
डीएम कुणाल सिल्कू, एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने बूथों का निरीक्षण किया और मतदान दलों को निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से चुनाव कराने के लिए निर्देशित किया। उधर, शोहरतगढ़ नगर पंचायत में मतदान की रफ्तार ने सुबह ही तेजी पकड़ ली थी। यहां सबेरे साढ़े नौ बजे तक 12 प्रतिशत वोट पड़े। जबकि साढ़े 11 बजे तक 39 फीसदी मतदान हो चुका था। डेढ़ बजे ही इस निकाय में मतदाता 50 फीसदी वोटिंग के करीब पहुंच चुके थे। डुमरियागंज में शुरुआत तेज हुई, लेकिन दिन चढ़ने के बाद वोटिंग की रफ्तार थोड़ी सुस्त हुई। सुबह साढ़े नौ बजे 12 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि दोपहर डेढ़ 40 फीसदी वोट पड़े थे। मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह व डीआईजी राकेश साहू ने नगर के कई बूथों पर पहुंचकर मतदान का जायजा लिया।
विज्ञापन
उसका बाजार और बढ़नी नगर पंचायत में पूरे दिन मतदाताओं की आवाजाही लगी रही। बारी-बारी बूथों पर पहुंचे वोटरों ने मतदान की रफ्तार को बरकरार रखा। बांसी नगर पालिका के वोटरों में सबसे वोटिंग सुस्त थी, लेकिन दिन चढ़ने के बाद वोटर झुंड में बूथों तक पहुंचे और लंबी कतारों में लगकर वोट दिया।