{"_id":"6502081949cd05e8d604a244","slug":"64-quintals-of-smuggled-fish-caught-on-the-border-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1032-4644-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बॉर्डर पर पकड़ी गई 6.4 क्विंटल तस्करी की मछली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बॉर्डर पर पकड़ी गई 6.4 क्विंटल तस्करी की मछली
विज्ञापन
एसएसबी के गिरफ्त में मछली तस्कर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी अलीगढ़वा के जवानों ने की कार्रवाई
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी अलीगढ़वा के जवानों ने बुधवार को अवैध तरीके से भारत से नेपाल पिकअप से ले जा रहे 6.40 क्विंटल मछली के साथ दो व्यक्तियों को पकड़ लिया। तस्करी की मछली पकड़े जाने के मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
एसएसबी अलीगढ़वा चौकी के गश्ती के दौरान अवैध तरीके से भारत से नेपाल पिकअप में ले जा रहे जा रहे मछली के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। कमांडिंग अधिकारी शक्ति सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना प्राप्त हुई थी कि अलीगढ़वा बाजार के रास्ते बड़ा ठाकुरपुर गांव के रास्ते मछली की तस्करी होने वाली है। उप निरीक्षक देश राज के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक राकेश कुमार, मुख्य आरक्षी लाल सिंह, आरक्षी मुकेश तमांग, मो. नाहिद इक़बाल, संदीप कुमार यादव और आरक्षी अविनाश पासी के विशेष गश्ती दल सीमा स्तंभ संख्या 549 के समीप बड़ा ठाकुरपुर गांव के लिए रवाना हुए और चिन्हित स्थान पर पहुंचने के कुछ समय बाद गश्ती दल ने देखा कि अलीगढ़वा के रास्ते एक पिकअप आ रही है। संदेह के आधार पर जवानों ने गाड़ी को रोकने का इशारा किया गया तो गाड़ी में बैठे दोनों घबरा गए। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना परिचय बताया। पिकप में मोहाना थाना क्षेत्र के मोहान गांव के सुमित साह मौजूद थे, जबकि मोहाना के गोहनिया के इमरान चला रहे थे।
-- -- --
कई प्रजाति की जीवित मछलियां मिलीं
पिकअप में अलग-अलग किस्म के जीवित मछलियां पाई गईं। दोनों से गाड़ी में लदे मछली के बारे में पूछताछ की गई, जिसमें सुमित साह ने बताया कि यह मछली उसकी है, लेकिन जब संबंधित कागजाद दिखाने के लिए गया गया तो उनके द्वारा न तो किसी प्रकार का कोई संतोषजनक जवाब दिया गया और न ही संबंधित कागजाद दिखाए गए, जिससे ज्ञात होता है कि इन मछलियों को अवैध तरीके से भारत से नेपाल ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
गश्ती दल ने पिकअप और बैकी, बिघट, पापलेट और रोहू की कुल 6.40 क्विंटल मछलियों को जब्त कर दोनों तस्कर सहित उचित कागजी कार्रवाई के बाद सीमा शुल्क कार्यालय ककरहवा को सुपुर्द कर दिया गया।
-- -- -- -- -- -- -- -
इस कारण होती है मछली की तस्करी
भारतीय क्षेत्र की अपेक्षा नेपाल में मछली अधिक महंगी बिक रही है। इस कारण तस्करी होती है। जिले में कामन कार्प 140 रुपये किलो है, नेपाल में नेपाली मुद्रा में 450 रुपये किलो बिक जाती है, यह भारतीय मुद्रा में 280 रुपये किलो होगी। इस प्रकार बॉर्डर पार होते ही मछली का दाम दोगुना हो जाता है। पंगासियस जिले में 90 रुपये एवं नेपाल में 160 रुपये, राेहू जिले में 140 रुपये एवं नेपाल में 300 रुपये, रूपचंदा जिले में 130 रुपये ओर नेपाल में 180 रुपये किलो बिक रही है।