{"_id":"627fe95bc2680a204012b72e","slug":"618-students-absent-in-madarasa-board-exam-siddharthnagar-news-gkp436868085","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसा बोर्ड की परीक्षा में 618 विद्यार्थी गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसा बोर्ड की परीक्षा में 618 विद्यार्थी गैरहाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदरसा बोर्ड की परीक्षा में 618 विद्यार्थी गैरहाजिर
सिद्धार्थनगर। मदरसा बोर्ड की ओर से जिले के 16 परीक्षा केंद्रों में शनिवार को परीक्षा हुई। सघन चेकिंग और प्रवेशपत्र देखने के बाद परीक्षार्थियों को कक्ष में प्रवेश दिया गया। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सहित पांच सचल दस्ते और मजिस्ट्रेट केंद्र का जायजा लेते रहे। प्रथम पाली में सुबह आठ से 11 बजे तक हुई। कामिल की परीक्षा में 618 विद्यार्थी गैरहाजिर रहे।
जिले के 16 मदरसों पर सुबह आठ से बजे से कामिल सेकेंड्री की परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थी सुबह से ही केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। छात्र-छात्राओं के प्रवेशपत्र देखे गए, इसके बाद कक्ष में भेजा गया। परीक्षा के दौरान पांच सचल दस्ता केंद्र का जायजा लेता रहा। साथ ही मजिस्ट्रेट के रूप में संबंधित ब्लॉक के बीडीओ ने भी केंद्र का निरीक्षण किया। पहली पाली की परीक्षा में 3374 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। सख्ती के चलते 618 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो से पांच बजे तक हुई। इस संबंध में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी तन्मय पांडेय ने बताया कि परीक्षा सकुशल और निष्पक्ष संपन्न हो रही है। किसी भी केंद्र पर कोई अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए नहीं पाया गया। शासन के मंशानुसार निष्पक्ष कराई जा रही है।
इन केंद्रों पर हुई परीक्षा
सिराजुद्दीन इंटर कॉलेज बहबोल बांसी, आइशा गर्ल्स कॉलेज नरकटहा बांसी, विशेश्वर प्रसाद विश्कर्मा कृषक इंटर कॉलेज झहरांव, चांद गर्ल्स कॉलेज, जांचगज टेऊवां ग्रांट, कुल्लियातुत निस्वा कॉलेज डुमरियागंज, जिया निस्वा स्कूल कुशहटा, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल इंटरमीडियट कॉलेज बढनी डुमरियागंज, सेंट थॉमस हायर सेंकेंड्री स्कूल हल्लौर, सर्वोदय इंटर कॉलेज डोकम अमया त्रिलोकपुर, सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज इटवा, डॉ. जाकिर हुसैन पब्लिक स्कूल औरहवा बढनी, खदीजतुल कुबरा गर्ल्स कॉलेज मधवापुर, खदीजतुल कुबरा निस्वा कॉलेज नौगढ़, मदरसा दारुल हुदा यूसुफपुर, मदरसा अल जामियातुल इस्लामिया तिलकहना, मदरसा कुल्लिया बहरुन्निशा निस्वा कॉलेज बुद्धनगर तेतरी बाजार।