{"_id":"5cae3204bdec2214222a946e","slug":"61554919940-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब्ती के मामले में जबरन कार्रवाई न करें टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब्ती के मामले में जबरन कार्रवाई न करें टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब्ती के मामले में जबरन कार्रवाई न करें
फोटो- 53
उड़नदस्ता, स्टेटिक, वीडियो अवलोकन टीम, निगरानी टीमों की समन्वय बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। लोकसभा चुनाव को सकुशल, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने और चुनाव आयोग के निर्देशों का अक्षरश: पालन कराने के उद्देश्य से विभिन्न टीमों की समन्वय बैठक हुई। बुधवार को कोषागार कार्यालय में वीडियो अवलोकन टीम, निगरानी टीम, उड़न दस्ता टीम, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, लेखा टीम, सहायक व्यय प्रेक्षक, अनुरीक्षक टीम के प्रभारी व सदस्यों की बैठक में सभी से जब्ती की कार्रवाई जबरन करने के बजाए स्वविवेक को प्राथमिकता दी जाने की बात कही। तय हुआ कि अनावश्यक रूप से किसी को परेशान न किया जाए। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौम्या पांडेय, उपजिलाधिकारी सदर उमेश चन्द्र निगम, वरिष्ठ कोषाधिकारी विनोद कुमार ने अलग-अलग विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारियां देते हुए कार्रवाई की दिशा में पैनी नजर रखने के कड़े निर्देश दिए गए। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि जब्ती की कार्रवाई जबरन या वाहवाही लूटने के लिए कत्तई न किए जाए। मौके पर हकीकत को समझते हुए स्वविवेक के आधार पर निर्णय लिया जाए। बैठक में लेखाधिकारी माध्यमिक संजय कुमार, लेखाधिकारी बेसिक अजय कुमार शाही, जिला पंचायत के वित्तीय परामर्शदाता श्रवण कुमार सिंह मौजूद रहे।
जब्ती के सात लाख अवमुक्त
लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान होने के बाद से जिले में गठित उड़न दस्ते की टीम द्वारा की गई कार्रवाई में जब्त लगभग 7 लाख रुपये साक्ष्य के आधार पर नकदी रिलीज समिति द्वारा अवमुक्त किया गया है। वरिष्ठ कोषाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि 10 लाख तक की बरामदगी की जांच नकदी रिलीज समिति करती हैं। इससे अधिक धनराशि की जांच व कार्रवाई आयकर विभाग को सौंप दी जाती है।
आयकर विभाग ने शुरू की जांच
वरिष्ठ कोषाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र में स्टेटिक मजिस्ट्रेट टीम व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा नौ अप्रैल को जब्त किए गए 10.10 लाख रुपये की जांच आयकर विभाग के दो सदस्यीय टीम ने शुरू कर दी है। डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र के नोडल अधिकारी सहायक निदेशक आयकर सुुनील कुमार दिवाकर के निर्देश पर आयकर अधिकारी राजेश कुमार व आयकर निरीक्षक वीडी सिंह ने प्रकरण की जांच कर रहे हैं। जल्द ही नोडल अधिकारी को रिपोर्ट सौंपेंगे।
विज्ञापन
उड़नदस्ता टीम की शिथिलता पर चेतावनी पत्र
सिद्धार्थनगर। जनपद की दो विधानसभा क्षेत्रों के लिए गठित उड़नदस्ता टीम की शिथिलता सामने आने पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने गंभीरता से लिया है। डीएम कुणाल सिल्कू की ओर से उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी इटवा, डुमरियागंज को भेजे चेतावनी पत्र में अवगत कराया है कि बीती नौ अप्रैल को भ्रमण के दौरान पाया कि उड़नदस्ता टीम सही तरीके से कार्य नहीं कर रहा है। जबकि टीम 10 मार्च से ही क्रियाशील है। इसके बावजूद दोनों विधानसभा क्षेत्रों में टड़वा, बैदौला, शाहपुर, इटवा स्थित बैरियर का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान एक टीम अधिकारियों से बातचीत में नियुक्त उप निरीक्षक, मजिस्ट्रेटों में आपसी समन्वय नहीं है। न ही कोई रजिस्टर बनाया गया है। यह भी ज्ञात नहीं हो सका कि किस-किस तिथि को कौन-कौन से वाहनों वाहनों की चेकिंग उनके द्वारा की गई है। वाहनों की संख्या क्या थी। जिलाधिकारी ने दोनों अधिकारियों को संयुक्त रूप गठित उड़नदस्ता टीम की गतिविधियों पर पैनी नजर रखते हुए समय-समय पर औचक निरीक्षण करने की हिदायत दी है। पुन: शिथिलता मिलने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है।