फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   सर्जिकल स्ट्राइक पर गूंजा हिंदुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद

सर्जिकल स्ट्राइक पर गूंजा हिंदुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद

Tue, 26 Feb 2019 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
सर्जिकल स्ट्राइक पर गूंजा हिंदुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद
फोटो- 70 से 79 पर्सनालिटी फोटो,
विज्ञापन

एअर स्ट्राइक पर गूंजा हिंदुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद
वायुसेना की कड़ी कार्रवाई से जश्न का माहौल, छूटे पटाखे, बांटीं मिठाइयां
एसएसबी कार्यालय पर जवानों के बीच अभाविप ने मनाया शौर्य पराक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों पर हुई एयर सर्जिकल स्ट्राइक का स्वागत जिलेवासियों ने दिल खोलकर किया है। हर तरफ हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे और एयर फोर्स के जवानों के शौर्यगाथा की मिसाल लोग देते फिर रहे थे। जगह-जगह पटाखे फोड़कर, भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे के बीच जुलूस भी निकाले गए। मंगलवार भोर में हुए हमले की घटना की जानकारी लेने के लिए नागरिक टेलीविजन से भी चिपके रहे।
जिला मुख्यालय स्थित सिद्धार्थ तिराहे पर भाजपा नेता डॉ. चन्द्रेश उपाध्याय की अगुवाई में समर्थकों, कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े। बाद में लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर भुवनेश्वर शर्मा, डॉ. अरविंद शुक्ला, ऋषभ श्रीवास्तव आदि की उपस्थिति रही। सनई तिराहा स्थित सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा के समक्ष पाक की सीमा में घुसकर आतंकियों को मारने के लिए वायुसेना के जवानों व प्रधानमंत्री को बधाई दी गई। इस दौरान सांसद जगदंबिका पाल, विधायक श्याम धनी राही, टीम समर्पण के अध्यक्ष सनी उपाध्याय समेत गंगा मिश्रा, अनिल पांडेय, अजय पांडेय, विक्की शर्मा, विक्की रस्तोगी, गोलू यादव आदि की मौजूदगी रही। कलेक्ट्रेट में कर्मचारी नेता ओम प्रकाश पांडेय, दिलीप कुमार की अगुवाई में एअर स्ट्राइक पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मिठाई का वितरण किया गया। सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में पाक के खिलाफ वायुसेना की कार्रवाई पर खुशी जाहिर की गई। अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह, महामंत्री अंजनी दुबे समेत कृपाशंकर त्रिपाठी, अनिल विश्वकर्मा, राहुल द्विवेदी, बाल गोविंद श्रीवास्तव, सचिन श्रीवास्तव, अजय पांडेय, विपिन श्रीवास्तव, इजहार अहमद, राकेश सिंह, शुुुुभांगी द्विवेदी आदि की उपस्थिति रही। कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित जिला अधिवक्ता सभा कक्ष भवन में राष्ट्रीय शौर्य दिवस मनाया गया। पाक के खिलाफ कार्रवाई की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। अध्यक्ष सत्यदेव सिंह की अध्यक्षता में संपन्न कार्यक्रम में जनार्दन मिश्रा, कमलापति दुबे, विभूति प्रसाद पाठक, अनिरुद्ध यादव, देवेन्द्र शुक्ला, रामशंकर पांडेय, सूर्य नारायन सिंह, सुरेन्द्र शर्मा, राजीव मोहन कलहंस, संतोष श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव, स्वतंत्र पांडेय, शिव प्रसाद त्रिपाठी आदि की उपस्थिति रही। मुख्यालय के भीमापार स्थित सीमा सुरक्षा बल के कार्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नौगढ़ इकाई ने शौर्य पराक्रम के लिए जश्न मनाया और जवानों को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर जिला संगठन मंत्री शशांक धर दुबे, जिला संयोजक सौरभ त्रिपाठी समेत विनय चौधरी, देव प्रकाश, विवेक दुबे, रवि नंदन, धर्मेन्द्र, नित्यानंद, अभिषेक, प्रिंस आदि की मौजूदगी रही। बांसी प्रतिनिधि के मुताबिक बस स्टेशन चौराहे पर पटाखा फोड़कर पाकिस्तान मुर्दाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद का नारा लगाते हुए खुशी का इजहार किया गया। संस्कार मित्र मंडली के अध्यक्ष हरिशंकर चौरसिया के नेतृत्व में संपन्न कार्यक्रम में गुड्डू गुप्ता, शनि जायसवाल, विजय दुबे, किशन अग्रहरि, प्रमोद कुमार, रामशरण मौर्य, मंगल चौरसिया, मोनू दुबे, अमन जायसवाल, असलम खान, सुभानअल्लाह राईनी, शरद वर्मा, शुभम सोनी, दुर्गेश वर्मा मौजूद रहे। हिंदू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष अजय वर्मा के नेतृत्व में राष्ट्रीय ध्वज लेकर नगर में भ्रमण किया तथा ठाकुर राम जानकी मंदिर पर एकत्रित होकर लोगों ने खुशी मनाई और हिंदुस्तान जिंदाबाद पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगाया। शोहरतगढ़ स्थित प्रतिनिधि के मुताबिक भाजपा जिला संयोजक नंदू गौड़ के नेतृत्व में श्रीराम जानकी मंदिर के सामने कार्यकर्ताओं ने पटाखे छोड़कर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। मनीष पाठक, चिंटू गौड़, सुनील पटवा, घनश्याम गुप्ता, वीरेंद्र मोदनवाल, दीपक पटवा, नंगा सैनी, दुर्गेश अग्रहरि, सुभाष अग्रहरि, मक्कू अंसारी, जयप्रकाश वर्मा, सत्यप्रकाश शुक्ल, बलराम गौड़, सिद्धार्थ गौड़ सोमनाथ गौड़ आदि मौजूद रहे। ककरहवा प्रतिनिधि के मुताबिक ग्राम प्रधान बालमुकुन्द जायसवाल के नेतृत्व में निकली भव्य रैली में लोग पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद, भारत माता की जय, वंदेमातरम, पूरा हुआ अरमान अब मिला इंसाफ, हॉउज इज जोश हाई सर जैसे नारों से पूरा कस्बा गुंजायमान हो रहा था। अम्बरीश जायसवाल, पंडित वर्मा, बाल मुकुन्द जायसवाल, विजय गुप्ता, दुर्गेश वर्मा, दर्शन अग्रहरी, बृज भूषण जायसवाल, तेज प्रताप जायसवाल, पवन कौशल, मंटू मोदनवाल, हरिशंकर जायसवाल, मनोज गुप्ता, अमन जायसवाल, बिंदु, अमर, छब्बू, दिलीप गौड़, माइकल, सुनील मौजूद थे।
विज्ञापन


फोटो कैप्सन26एसडीएन82पी-बैदौला चैराहे पर आतंकवादियों पर हमला किए जाने पर लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई।
कार्रवाई को बताया शहीदों की सच्ची श्रद्धांजलि
डुमरियागंज। नगर स्थित बैदौला चौराहे पर डुमरियागंज विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह व कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही की मौजूदगी में एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर लोगों ने खुशी का इजहार किया। बहेरिया चैराहे पर लोगों ने भारतीय वायुसेना द्वारा आतंकवादियों पर किए हमले व उनके ठिकानों को ध्वस्त किए जाने पर लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश ओझा, कमलेन्द्र त्रिपाठी, राहुल सिंह, श्याम सुन्दर अग्रहरि, रमेश गुप्ता, लालजी शुक्ला, विनोद श्रीवास्तव, सुगंध अग्रहरि, संतोष पांडेय, प्रदीप पांडेय, गोलू, धर्मेष पांडेय, कमलापति पाण्डेय, बजरंगी पांडेय, जोखई गौतम बालकराम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश की उम्मीदें पूरी हुईं
पुलवामा में आतंकवादी हमले के बाद देश में गुस्सा था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस बार न सिर्फ देश की उम्मीदों को पूरा किया, बल्कि पाकिस्तान को ईंट का जवाब पत्थर से दिया है। देेश की वायुसेना को भी सलाम है, जिन्होंने बहादुरी का परचम लहराते हुए शहीदों की शहादत को बेकार नहीं जाने दिया।
-जगदंबिका पाल, सांसद

वायुसेना का कार्य साहसिक रहा
वायुसेना के हमला करने से पाकिस्तान पर एक अलग तरह का दबाव बना है। इसकी खासियत यह है कि कार्रवाई आतंकी ठिकानों पर हुई है। अन्य लोगों पर नहीं। भारत कभी युद्ध नहीं छेड़ता। अब पाकिस्तान के ऊपर है कि वह इसे युद्ध समझें या कुछ और। सेना के जज्बे को सलाम।
-ईश्वर चंद्र शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष, कांग्रेस

जवाबी कार्रवाई से सच्ची श्रद्धांजलि
आज भारत देश के जांबाज सैनिकों ने एयर सर्जिकल स्ट्राइक करके शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर देशवासियों के बोझिल मन को थोड़ा हल्का करने का कार्य किया। वायुसेना के जवानों के पराक्रम व जोश को देश का युवा वर्ग कभी ठंडा नहीं होने देगा। पीएम की अगुवाई में कार्रवाई सराहनीय है।
-अरुण प्रजापति, कर्मचारी नेता

शत्रु के षडयंत्र का प्रतिकार हो
पाकिस्तान में घुसकर वायुसेना के जवानों की कार्रवाई संपूर्ण भारतीयों के लिए गर्व का पल है, साथ ही पूरा देश भी गर्व महसूस कर रहा है। आतंकवाद जैसे महाराक्षस से परेशान है। भारतीय सेना, वायुसेना, थलसेना, नभ सेना को असंख्य सलाम। देशहित के लिए की गई कार्रवाई का सर्वत्र सरहाना होनी चाहिए।
-शुभांगी द्विवेदी, अधिवक्ता

स्ट्राइक का दौर चलता रहे
वायुसेना के जवान अपनी बहादुरी राजनीतिक बंदिशों के चलते नहीं दिखा पाते हैं। अभी ऐसे स्ट्राइक तब तक चलने चाहिए, जबतक पाकिस्तान भविष्य में आंतकवादियों को प्रश्रय न देने की कसम न खाए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रणनीति निश्चय ही देशवासियों के साथ ही शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए सुखद रही।
-राम शब्द पांडेय, भूतपूर्व सैनिक

भारतीय सेना के पराक्रम पर सभी को गर्व
भारतीय वायुसेना ने जिस तरह बदला लिया है। उससे साफ है कि काफी दिनों तक आतंकी के साथ पाकिस्तान सेना की भी नींद उड़ी रहेगी। भारतीय सेना के पराक्रम पर सभी देशवासियों को गर्व है। प्रधानमंत्री ने कहा था कि सेना स्वतंत्र और समय, स्थान देखकर कार्रवाई कर सकता है। वैसा ही वायुसेना ने करके दिखाया।
-संजय श्रीवास्तव, अधिवक्ता

बेकार नहीं गई शहीदों की शहादत
-पाकिस्तान की सीमा में घुसकर आतंकी ठिकानों व उसके गुुर्गे को मार गिराने की घटना निश्चय ही भारत के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज होगा। वायुसेना की इस कार्रवाई की चहुंओर स्वागत होना चाहिए। इससे निश्चय ही शहीद जवानों की शहादत बेकार नहीं गई। उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देने का कार्य किया गया है।
-कृपाशंकर त्रिपाठी, अधिवक्ता

नागरिकों का भी हौसला बढ़ा
वायुसेना की इस कार्रवाई से सैनिकों का ही नहीं, वरन आम नागरिकों का भी उत्साह बढ़ा है। जिस तरह से पुलवामा में सैनिकों पर हमला कर शहीद किया गया, उसके बाद पूरे देश में इस तरह की कार्रवाई का इंतजार हो रहा था। मंगलवार भोर में प्रधानमंत्री के साथ ही देशवासियों की भावनाओं को समझते हुए कार्रवाई किया जाना स्वागत योग्य है।
-सत्य नारायण सिंह

पाक के नापाक इरादों को कुचला
वायुसेना ने पाकिस्तान के क्षेत्र में घुसकर पनप रहे आतंकी ठिकाने के साथ उसके प्रशिक्षित सदस्यों को नेस्तानाबूद करके निश्चय ही पाक के नापाक इरादों को कुुचलने का कार्य किया गया है। भारत की इस कार्रवाई से पूरा विश्व सहमत है। पाकिस्तान बार-बार वार्ता व समझाने के बाद भी हरकत से बाज नहीं आ रहा था।

-अनिल विश्वकर्मा

तेरहवीं से पहले शहीदों को श्रद्धांजलि
पुलवामा के शहीदों को भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी अड्डों के साथ ही उससे जुड़े आतंकियों को तबाह करके शहीद जवानों की तेरहवीं से पहले श्रद्धांजलि देने का कार्य किया है। उनके इस साहस को हर कोई सलाम कर रहा है। हरकतों से बाज न आने पर इससे भी बड़ी कार्रवाई किया जाना चाहिए।
-डॉ. दीपक बाबू प्रोफेसर, सिद्धार्थ विवि कपिलवस्तु
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed