फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   - कमल ज्योति से ‘घरों’ में उतरने की तैयारी

- कमल ज्योति से ‘घरों’ में उतरने की तैयारी

Mon, 25 Feb 2019 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
- कमल ज्योति से ‘घरों’ में उतरने की तैयारी
फोटो-
विज्ञापन

कमल ज्योति से ‘घरों’ में उतरने की तैयारी
अभियान के तहत सवा लाख लाख दीपक जलाएंगे भाजपा कार्यकर्ता
भाजपा के हर बूथों पर आयोजित होगा कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा कमल ज्योति अभियान के जरिए घरों में उतरने की तैयारी में है। कमल ज्योति अभियान के तहत सवा लाख घरों में मंगलवार को दीपक जलेंगे। 2248 बूथों पर के मंडल अध्यक्षों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा के प्रदेश कार्यालय से कमल ज्योति दीपक जिले में पहुंच चुका है। उन दीपकों को मंडल अध्यक्षों को सौंप भी दिया गया है।
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा ने जितना भी अभियान चलाया है। उसे पार्टी हर हाल में पूरा करना चाह रही है। इसके तहत भाजपा अब तक चौपाल, कमल संदेश यात्रा, मेरा भाजपा का घर जैसे अभियान चला रही है। इसी कड़ी में कमल ज्योति अभियान की शुरुआत की गई है। प्रदेश भर में अभियान के तहत मंगलवार को शाम पांच बजे से लेकर आठ बजे तक कमल ज्योति जलाई जाएगी। जिले के 2248 बूथों पर करीब सवा लाख घरों में भाजपा कार्यकर्ता दीपक जलाएं जाएंगे। जानकारों का मानना है कि इससे भाजपा हिंदुओं के हर घर में पहुंचकर उनके करीब जाएगी। इसका असर लोकसभा चुनाव में भी देखने को मिलेगा। प्रदेश कार्य समिति के सदस्य व पूर्व जिलाध्यक्ष बृजबिहारी मिश्रा ने बताया कि यह अभियान भाजपा के प्रत्येक बूथों पर चलेगा। इसकी शुरुआत मंगलवार को होगी। शाम पांच बजे से लेकर रात आठ बजे तक कमल ज्योति दीप जलाया जाएगा।
विज्ञापन

फोटो- 64
एलईडी वैन से देंगे सरकार की योजना की जानकारी
बांसी। भाजपा ने अपने चुनाव प्रचार का आगाज कर दिया है। सोमवार को बांसी विधान सभा के लिए मोदी संदेश रथ को नगर से रवाना किया गया। रथ पर लगी एलईडी से लोगों को मोदी के मन की बात सुनने को मिलेगी। साथ केंद्र सरकार की ओर से लागू की गईं योजनाओं का बखान किया जाएगा। नगर के माधव चौक से सुबह 11 बजे उक्त रथ को भाजपा जिलाध्यक्ष लाल जी त्रिपाठी व अन्य पदाधिकारियों ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस दौरान मेरा वोट मोदी को अभियान के तहत कई लोगों के मोबाइल से मिस्ड काल भी कराया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस संदेश रथ से क्षेत्र के लोगों को योजनाओं की जानकारी तो मिलेगी ही साथ ही देश को समृद्ध, खुशहाल व विश्व में अग्रणी बनाने के लिए प्रधानमंत्री के मन की बात से लोगों को संदेश भी मिलेगा। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोज मौर्या, जिला महामंत्री केशभान राय, नगर अध्यक्ष जगजीवन गौड़, दिलीप चतुर्वेदी, राजेंद्र पांडेय व जिला उपाध्यक्ष ईश्वरचंद्र दुबे, एडवोकेट ने भी संबोधित किया। इस दौरान संतोष त्रिपाठी, बजरंगी वर्मा, धर्मवीर पाठक, सतेन्द्र उर्फ पिन्टू वर्मा, सौरभ पांडेय, प्रिंस गुप्ता, नीरज त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed