{"_id":"5c3a1fe0bdec2273ab605ab9","slug":"61547313120-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 हजार की आबादी को नगरपालिका पिला रहा गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 हजार की आबादी को नगरपालिका पिला रहा गंदा पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 हजार की आबादी पी रही दूषित जल
फोटो- 59, 74, 75, 76, 77
- एक माह से लगातार गंद पानी आने से लोगों को हो रही दिक्कतें, जलजनित बीमारियां होने की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। 15 हजार की आबादी पिछले एक माह से गंदा पानी पी रही है। यह हाल तब है जब सरकार शुद्ध पेयजल को लेकर गंभीर है। एक माह से गंदा पेयजल पुरानी नौगढ़ के सात वार्डों के लिए मुसीबत बन गया है। यह हाल शहर का है। सर्दी में पानी की किल्लत भी लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। इसके बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है।
नगरपालिका परिषद सिद्धार्थनगर के सात वार्ड शहर के दूसरी छोर पर निवास करते हैं। इन वार्डों में सरजू नगर, सुभाष नगर, हमीद नगर, रमजान नगर, जवाहर नगर और रामप्रसाद नगर शामिल हैं। इन वार्डों में नगर पालिका की करीब 15 हजार से अधिक की आबादी रहती है। लेकिन एक माह से वार्डवासियों को शुद्ध पानी नसीब नहीं हो रहा है। मजबूरी में लोग गंदा पानी पी रहे हैं। रमजाननगर के मंगल कुुमार अग्रहरि ने बताया कि जब से पानी की टंकी बनी है, तब से लेकर आज तक सफाई नहीं हुई। पानी में कभी भी ब्लीचिंग पाउडर तक नहीं डाला जाता है। इससे पानी से दुर्गंध तक आती है। लेकिन नगरपालिका इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। होटल चलाने वाले कोइल मोदनवाल ने बताया कि स्थिति ऐसी है कि दुकान पर ग्राहक पानी नहीं पीता है। मजबूरन पानी खरीदकर पिलाना पड़ रहा है। जबकि पहले ऐसी स्थिति नहीं थी। राजाराम ने बताया कि एक माह से गंदा पानी आने का सिलसिला शुरू है। शिकायत करने के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं है। इसकी वजह से मजबूरी में खरीदकर पानी पीना पड़ रहा है। स्थिति ऐसी है कि नहाने तक का पानी शुद्ध नहीं है। शहजाद ने बताया कि गंदा पानी पीने के कारण लोग बीमार भी हुए है। कहा कि गंदा पानी तो समस्या है ही। उस पर इस ठंडक में जब पानी की खपत कम है, उस पर समय से पानी न मिलना और भी मुसीबत है। कहा कि नगर में ऐसे बहुत से गरीब है, जो पानी खरीदकर नहीं पी सकते, उनके लिए नगर पालिका का पानी ही सहारा है। इसके बाद भी कोई जिम्मेदार इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। ईओ शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जल्द ही मामले का निस्तारण कराते हुए शुद्ध पेजयल की आपूर्ति कराई जाएगी।