फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   birthday of ex pm indira gandhi

जयंती पर कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी को किया याद

Mon, 19 Nov 2018 11:05 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Mon, 19 Nov 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
birthday of ex pm indira gandhi
जिला कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम हुअा। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्मरण किया। श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके राजनीतिक जीवन को उल्लेखनीय बताया गया। पूर्व पीएम इंदिरा गांधी देश के मान-सम्मान के लिए सदैव प्रयत्नशील रहीं। इंदिरा ने पीएम रहते हुए विदेशों में डंका बजाने का कार्य किया। उनके विचारों पर चलकर ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन

 

यह बात जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी ने कही। वह सोमवार को जिला कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कहा कि इंदिरा गांधी धैर्य, साहस, उत्साह, शौर्य की प्रतीक थीं। पूर्व सांसद मुहम्मद मुकीम ने कहा कि इंदिरा जी ने धर्म, सम्प्रदाय व जाति से ऊपर उठकर राजनीति की। सेवा दल के जिलाध्यक्ष राधेश्याम पांडेय, डॉ. वीएन त्रिपाठी, अब्दुल सलाम खां, कैलाश पंछी, रामदेव पांडेय, अब्दुुल रब चौधरी, रंजना मिश्रा, किरन शुक्ला, अनिल सिंह अन्नू, इनामुरर्हमान, कन्हैया पांडेय आदि मौजूद रहे।भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष शाहरूख पठान की अगुवाई में पार्टी कार्यालय पर इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई। अतहर हुसैन, आरिफ अख्तर खां, प्रदीप यादव, बदरुद्दीन, कलीम अहमद अंसारी, आदर्श मणि त्रिपाठी, तबरेज अख्तर, आशीष, इस्माइल, शफीक अहमद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed