फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   यौमे सकीना की याद में चला नौहा मातम का सिलसिला

यौमे सकीना की याद में चला नौहा मातम का सिलसिला

Sat, 27 Oct 2018 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 27 Oct 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
यौमे सकीना की याद में चला नौहा मातम का सिलसिला
हल्लौर में आयोजित यौमे सकीना प्रोग्राम में मजलिस को खिताब करते जमाल हैदर रिजवी। - फोटो : अमर उजाला
डुमरियागंज। क्षेत्र के शिया बाहुल्य कस्बा हल्लौर स्थित नौबहारगंज मोहल्ले में शुक्रवार रात अली ब्वॉयज कमेटी की ओर से यौमे सकीना कार्यक्रम आयोजित किया गया। हजरत इमाम हुसैन की मासूम बेटी जनाबे सकीना की याद में ताबूत का जुलूस निकालकर नौहा मातम किया गया। मरसिया मजलिस में अकीदतमंदों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। कार्यक्रम का संचालन बेताब हल्लौरी ने किया। अहिलेबैत जमाल हैदर रिजवी ने हजरत इमाम हुसैन की मासूम बेटी जनाबे सकीना पर यजीदी लश्कर के जुल्मों, सितम को बयां किया। इस दौरान मजलिस में अकीदतमंद हाय सकीना, हाय अब्बास, हाय हुसैन की सदा बुलंद कर रो पड़े। मरसिया मजलिस के बाद नौहा मातम का सिलसिला शुरू हुआ। अली ब्वॉयज कमेटी, अंजुमन फरोग मातम, अंजुमन गुलदस्ता मातम के मातमी दस्ते ने आरजू, मंजर, नजर, नायाब हैदर, फजले हैदर, सावन हल्लौरी, सज्जाद, हसन जमाल, कामयाब बबलू, कायनात, फरहान, अरमान द्वारा की गई नौहाख्वानी पर पूरे जोशो-खरोश से मातम किया। इस दौरान आले रजा माले, तसबीब हसन, झुन्नन, कायम रजा, हक्कन, डॉ. नायाब रिजवी, सबी हैदर, काजिम मेंहदी, आबिद, सरवर मेंहदी, महफूज, इंतजार हुसैन राकी, शादाब मास्टर, काजिम रजा, महबूब, शादाब हुसैन, जानशीन अहमद, वजीर हैदर, शबीह हैदर, एसके मेंहदी, नजीम, शादाब मेंहदी बबलू सहित भारी तादात में अकीदतमंद मौजूद थे। चेहल्लुम की आठवीं के मौके पर हल्लौर स्थित दरगाह हजरत अब्बास रविवार सुबह आठ बजे अंजुमन फरोग मातम व अंजुमन गुलदस्ता मातम की जानिब से अलम ताबूत का मातमी जुलूस निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed