{"_id":"5b36624a4f1c1b53268b8855","slug":"61530290762-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" 77 हजार पेंशनरों का सत्यापन अधर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
77 हजार पेंशनरों का सत्यापन अधर में
siddharthnagar
Updated Fri, 29 Jun 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। नए वित्तीय वर्ष में जनपद के विभिन्न योजनाओं में लाभान्वित पेंशनरों के सत्यापन की कवायद होती है। तीन माह बाद भी कुल 88320 पेंशनरों में से अब तक सिर्फ 11154 का ही सत्यापन हो सका है जबकि 77 हजार 166 पेंशनरों का सत्यापन अभी तक अधर में लटका है। ऐसी स्थिति में पेंशनरों को भुगतान भी नहीं हो पा रहा है।
जिले में वृद्धावस्था, किसान पेंशन के लाभार्थियों में 61050, विधवा पेंशनर 16159 व दिव्यांग पेंशनर 11111 हैं। जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी की ओर से खंड विकास अधिकारियों को पत्र भेजकर ग्राम स्तरीय अफसरों व कर्मचारियों से सत्यापन कराकर अविलंब रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया था। तीन माह बाद भी 77 हजार 166 पेंशन के लाभार्थियों का सत्यापन नहीं हुआ है। पत्र लिखने के बाद भी खंड विकास अधिकारियों के स्तर से शत-प्रतिशत सत्यापन रिपोर्ट संबंधित विभागों को नहीं मिल पा रही है। मुख्य विकास अधिकारी हर्षिता माथुर ने कहा कि सत्यापन में तेजी लाने के लिए सभी खंड विकास अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए जाएंगे। शिथिलता बरतने वाले अफसर व कर्मी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
डीएम ने दिया नोटिस
पेंशनरों के सत्यापन में ढिलाई पर जिलाधिकारी कुणाल सिल्कू ने जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जवाब संतोषजनक न मिलने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
अब तक मिले 460 मृतक व 20 अपात्र
वृद्धावस्था, महिला पेंशन व दिव्यांग पेंशन से जुड़े लाभार्थियों में से अब तक 11154 में से 460 लाभार्थी मृतक व 20 अपात्र पाए गए हैं। मृतकों में वृद्धावस्था के 313, महिला पेंशन के 112 व दिव्यांग में 35 शामिल हैं। अपात्रों में 19 वृद्धावस्था व एक महिला पेंशन के लाभार्थी सम्मिलित हैं।