{"_id":"5a3a9f744f1c1b6a118b91b8","slug":"61513791348-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दुकानों का लाइसेंस निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दुकानों का लाइसेंस निरस्त
Updated Wed, 20 Dec 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
लाइसेंस
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कृषि विभाग की टीम ने बुधवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी की। तीन दुकानों का लाइसेंस निरस्त किया। तीन दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। कीटनाशक दवाओं के 40 दुकानों की जांच कर 26 नमूने एकत्र किए।
कीटनाशक व खरपतवार नाशक दवाओं के संबंध में मिल रही शिकायतों को संज्ञान में लेने के बाद कृषि विभाग ने अभियान चलाया। उप निदेशक कृषि डॉ.पीके कन्नौजिया ने तीन टीमों को गठित किया। नौगढ़ व इटवा तहसील क्षेत्र में उप कृषि निदेशक ने टीम का नेतृत्व किया। डुमरियागंज व बांसी में जिला कृषि अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और शोहरतगढ़ में जिला भूमि संरक्षण अधिकारी नरेंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में टीमों को रवाना किया। ग्राम पटेश्वरी नऊवा स्थित दुकान से एक, देवा चौराहा स्थित शिवम बीज भंडार से दो नमूना लिया। यहीं की अन्य दुकान से भी नमूना लिया। जांच में अनियमितता मिलने पर नेशनल बीज, किसान ट्रेडर्स डुमरियागंज व शहजाद बीज भंडार डुमरियागंज के कीटनाशक लाइसेंस को निलंबित करने की कार्रवाई किया। राम किशोर, रणजीत सिंह बीज भंडार पथरा व प्रदीप पांडेय बीज भंडार डुमरियागंज को कारण बताओ नोटिस जारी किया। इस संबंध में उप निदेशक कृषि डॉ.पीके कन्नौजिया ने कहा कि कीटनाशक दवाओं के संबंध में शिकायत को संज्ञान में लेने के बाद अभियान चलाया गया। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।