फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   भाजपा की नीतियां किसानों की हितैषी

भाजपा की नीतियां किसानों की हितैषी

Sun, 17 Sep 2017 10:23 PM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
भाजपा की नीतियां किसानों की हितैषी
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। प्रदेश की महिला एवं बाल कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह ने केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को किसान हितैषी करार दिया है। कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के कारण ही देश-प्रदेश में किसानों की आत्महत्या का सिलसिला थमा है। पूर्ववर्ती सरकारों में यह रोज की बात थी। 70 वर्षों से वंचित, उपेक्षित किसानों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए भाजपा सरकार तत्पर है।
विज्ञापन

पीएम मोदी के जन्मदिन पर स्थानीय ब्लाक सभागार में आयोजित किसान कल्याण सम्मेलन में स्वाति सिंह ने केंद्र व प्रदेश सरकारों की उपलब्धियां गिनाई तो पूर्ववर्ती सपा, बसपा व कांग्रेस सरकारों को जमकर आड़े हाथों लिया। कहा कि 70 साल बाद देश में ऐसी सरकार बनी है, जो किसानों के हित की सोचती है। किसानों के साथ उनके परिवार की बहू-बेटियों, बच्चों, बुजुर्गों का कल्याण चाहती है। उज्ज्वला योजना, मुद्रा योजना, मृदा हेल्थ कार्ड, फसल बीमा योजना जैसी तमाम योजनाएं इसी की कड़ी हैं। उन्होंने कहा कि गैर भाजपाई सरकारों ने भ्रष्टाचार रूपी कूड़ा हर तरफ बिखेर रखा है, इसे साफ करने में थोड़ा वक्त लगेगा।
विज्ञापन

प्रदेश में 21 साल बाद भाजपा की सरकार बनी है। सरकार ने बिना किसी पर कोई अतिरिक्त टैक्स लगाए किसानों के 36 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ करने का ऐतिहासिक काम किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश उत्तम प्रदेश बनेगा। इससे पहले स्थानीय विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने मंत्री को भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट किया। सांसद व अन्य विधायकों ने माला पहनाकर अभिनंदन किया। सम्मेलन को किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजीत चौबे, सांसद जगदंबिका पाल, जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर, विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, डॉ.सतीश द्विवेदी, चौधरी अमर सिंह, श्यामधनी राही, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्रमणि त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन अग्रहरि, रामप्रकाश गौतम आदि ने संबोधित किया। संचालन महामंत्री दिलीप चतुर्वेदी ने किया। इस दौरान वरिष्ठ नेता राजू श्रीवास्तव, सांसद प्रतिनिधि राजेश द्विवेदी, राजू पाल, उमेश पांडेय, श्यामसुंदर अग्रहरि, लवकुश ओझा, साधना चौधरी, राहुल सिंह, केशव सिंह, रमेश पांडेय, संतोष सैनी, मयंक शुक्ला, अजय सिंह, अजय पांडेय, गौरव मिश्रा, अभयराम पांडेय, नरेंद्र श्रीवास्तव, श्याम पाठक, नितिन त्रिपाठी, नरेंद्र श्रीवास्तव, अशोक अग्रहरि, शमीम अहमद, कसीम रिजवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


500 महिलाओं को बांटी साड़ी, किया पौधरोपण
डुमरियागंज। जिले में प्रथम आगमन पर महिला व बाल कल्याण विकास मंत्री स्वाति सिंह क्षेत्र की 500 महिलाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर साड़ी भेंट किया। वहीं, नगर पंचायत प्रशासन ने उनके इस कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए मंत्री के साथ ही सांसद जगदंबिका पाल व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह सहित जिले के अन्य विधायकों के नाम लिखा ट्रीगार्ड लगाने के साथ ही उनके हाथों से कोलकाता से आए पाम के पौधे लगाए गए। इस मौके पर ईओ शिवकुमार भी मौजूद रहे।


मंत्री ने बेंवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया
डुमरियागंज। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह ने बेंवा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। यहां अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल देकर उनका हालचाल पूछा। इस दौरान एक मरीज ने पंखे आदि की व्यवस्था की शिकायत की, इस पर अधीक्षक डॉ. बीएन चतुर्वेदी को मरीजों के पास पंखे लगवाने का निर्देश दिया। डिलेवरी रूम में जाकर वहां की व्यवस्था के बारे में महिलाओं से जानकारी हासिल की। वहां से बाहर निकलने के बाद प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान के तहत अस्पताल परिसर में झाडू लगाकर लोगों से साफ-सफाई रखने की अपील की। इस दौरान सांसद जगदंबिका पाल व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed