फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   नए सत्र के सुचारु संचालन की बनाई रुपरेखा

नए सत्र के सुचारु संचालन की बनाई रुपरेखा

Tue, 08 Aug 2017 10:33 PM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
नए सत्र के सुचारु संचालन की बनाई रुपरेखा
कपिलवस्तु (सिद्धार्थनगर)। सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी में मंगलवार को प्रवेश व परीक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए नए सत्र को सुचारु संचालन की रुपरेखा बनाई गई। सुबह 11 बजे से शुरू हुई प्रवेश समिति की बैठक में प्रवेश के समय छात्र-छात्राओं से आधार नंबर अनिवार्य रुप से लेने, सत्र 2017-18 में सीट निर्धारण, रक्षा अध्ययन विषय में प्रवेश की अनुमति संबंधित संकाय में ही दिए जाने, बीएससी-कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के मानकों पर चर्चा की गई। बैठक में कुलपति प्रो.रजनीकांत पांडेय ने मानकों का पालन कर पारदर्शिता कायम रखने का निर्देश दिया। बैठक में कुलसचिव बद्रीनाथ सिंह, डॉ. एपी अग्रवाल, डॉ. आरबी श्रीवास्तव, डॉ. अरुण कुमार सिंह, डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे। उधर, अपराह्न 3 बजे से शुरू हुई परीक्षा समिति की बैठक में सामूहिक नकल व व्यक्तिगत नकल के प्रकरणों में यूएफएम कमेटी की सिफारिशों पर चर्चा की गई। प्रोविजनल डिग्री, अंक पत्र की द्वितीय पति व माइग्रेशन के लिए शुल्क निर्धारण, परीक्षाफल बनाने में आ रही कठिनाइयों के निवारण का खाका तैयार किया गया। यूनिवर्सिटी का पहला दीक्षांत समारोह 28 नवंबर को कराने पर चर्चा हुई। बैठक में कुलपति प्रो. रजनीकांत पांडेय, कुलसचिव बद्रीनाथ सिंह, डॉ. एपी अग्रवाल, डॉ. डीडी सिंह, डॉ. कृष्णनारायण पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed