{"_id":"60198aa08ebc3e36492df0aa","slug":"61-problems-solved-of-farmers-siddharthnagar-news-gkp383222860","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की 61 शिकायतों का हुआ निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की 61 शिकायतों का हुआ निस्तारण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों की 61 शिकायतों का हुआ निस्तारण
शोहरतगढ़ ब्लॉक परिसर में आयोजित हुआ किसान सम्मान निधि का निस्तारण कैंप
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। स्थानीय ब्लॉक परिसर में कृषि विभाग की ओर से पीएम किसान समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें किसान सम्मान निधि में आ रहीं किसानों की समस्याओं को सुना गया। मौके पर 61 किसानों की समस्याओं का निस्तारण किया गया।
कृषि विभाग के बीटीएम श्रीधर शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में पात्र होने के उपरांत भी यदि लाभार्थी को किन्हीं कारणों से योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है तो तीन फरवरी तक आयोजित पीएम किसान समाधान दिवस में समस्या का निस्तारण किया जाएगा। इसमें कृषक बंधु के बैंक पासबुक, आधार और खतौनी की प्रति आवश्यक है। इस दौरान ग्राम पंचायत सचिव द्वारा ग्राम लाभार्थियों का सहयोग भी किया गया। इस दौरान 200 लोगों की ओर से शिकायते दर्ज कराई गईं। इसमें 61 व्यक्तियों की समस्याओं का निस्तारण किया गया। इस दौरान प्रभारी सहायक विकास अधिकारी अरविंद पाल, तकनीकी सहायक गौरव यादव, तकनीकी सहायक सत्यवीर, कंप्यूटर ऑपरेटर योगेंद्र श्रीवास्तव, मोहित सिंह, रिशु कनौजिया, एडीओ पंचायत जितेंद्र नाथ त्रिपाठी, सचिव शकील अहमद, सचिव राम स्वरूप गुप्ता, सचिव जगजीवन प्रसाद, सचिव अजय भारतीय, सचिव सुभाष चंद्र, सचिव राधेश्याम चौधरी, सचिव मनोज प्रभाकर पटेल, सचिव बृजेश कुमार, सचिव मिथलेश, सचिव संत अखिलेश्वर, सचिव मोईदुर्हमान आदि मौजूद रहे।