फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   6 shops burnt in Bhanvapur

भनवापुर में छह दुकानें जलीं

Mon, 30 Apr 2018 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Mon, 30 Apr 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
6 shops burnt in Bhanvapur
भनवापुर क्षेत्र के पड़िया चौराहे पर आग से जला सामान। - फोटो : अमर उजाला
डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र के पड़िया चौराहे पर रविवार की रात खेत में जलाए जा रहे डंठल से निकली चिंगारी से आग लग गई। तेज हवा से भड़की आग ने चौराहे पर स्थित छह दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया जिससे दुकानों में रखे सामान नष्ट हो गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पड़िया चौराहे के पास खेत में किसी ने डंठल जला रखा था। तेज हवा के कारण चिंगारी उठकर दुकानों के पास पहुंच गई। दुकानों में रखे कागज, बोरा आदि ज्वलनशील पदार्थों के संपर्क में आने से आग लग गई। आसपास के लोगों ने अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया। आग लगने से ओमप्रकाश का खाद भंडार, दिनेश तिवारी के बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान, पड़िया गांव निवासी लालता प्रसाद की
विज्ञापन

साइकिल व बाइक पंक्चर बनाने की दुकान जल गई। लालता प्रसाद के मुताबिक आग से टायर-ट्यूब, इंजन के साथ करीब ढाई लाख के समान, कागजात जल गए। परशुराम के चाय की दुकान में खड़ी बाइक, गैस सिलेंडर, गेहूं, नकदी, मनोहर के फल-सब्जी की दुकान में रखा सामान नष्ट हो गया। वहीं, इंद्रजीत पांडेय के घर में रखा राशन, भूसा आदि पचास हजार रुपये का सामान जल गया। हिजुरा गांव निवासी जैशराम यादव के पान की दुकान से करीब 15 हजार नकदी सहित अन्य सामान जला। 
विज्ञापन

इस संबंध एसडीएम राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि हलका लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर पीड़ितों को आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed