फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   6 out of 21 cases disposed of on police day

थाना दिवस पर 21 में से 6 मामले निस्तारित

Sat, 17 Feb 2018 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 17 Feb 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
6 out of 21 cases disposed of on police day
समाधान - फोटो : Amar Ujala
सिद्धार्थनगर। जिले में विभिन्न थाने में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन हुआ। समस्या लेकर 21 फरियादी पहुंचे। इसमें छह की सुनवाई व समाधान हो सका। वहीं, जिम्मेदारों ने सभी को आश्वासन देकर भेजा।
विज्ञापन

सदर थाने में तहसीलदार सदर नंद प्रकाश मौर्य की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें कुल चार मामले आए। सिसहनिया मोहल्ला निवासी मुनीब अहमद ने भीमापार में एनएच निर्माण के लिए अपनी भूमि के अधिग्रहण के बदले मुआवजा न देने का मामला रखा। कहा कि उनकी भूमि के दोनों तरफ की जमीन का अधिग्रहण किया गया है, लेकिन उनकी भूमि को हास्यास्पद तरीके से अधिग्रहण से मुक्त बताया जा रहा है। कई बार पैमाइश के लिए राजस्व विभाग के अफसरों को प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन हलका लेखपाल रुचि नहीं ले रहे। आरोप लगाया कि उनकी भूमि के हिस्से का मुआवजा साजिश के तहत पड़ोसी के नाम आवंटित कर दिया गया है। हलका लेखपाल की अनुपस्थिति में विवाद का समाधान नहीं हो पाया। पुलिस विभाग से जुड़े एक मामले का निस्तारण ही हो पाया। राजस्व से जुड़े तीन मामलों को मौके जाकर स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारित करने का संबंधित लेखपालों को तहसीलदार ने निर्देश दिया। 
विज्ञापन

इस दौरान एसओ डीके श्रीवास्तव, एसआई चंद्रकांत तिवारी, एसआई ओंकार सहाय, लेखपाल रामकरन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
उसका थाने में एसओ एसके सरोज की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में राजस्व से जुड़े दो मामले आए। दोनों प्रकरण राजस्व से जुड़े थे। जोगिया कोतवाली में एसओ हरिनरायन दीक्षित की मौजूदगी में कुल चार प्रकरणों में दो का मौके पर निस्तारण किया गया। खेसरहा थाना में कुल छह मामले आए। दो का मौके पर निस्तारण हुआ। इस दौरान एसओ रणधीर मिश्र, एसआई दद्दन राय आदि मौजूद रहे। वहीं, शोहरतगढ़ थाने में एसओ अरविंद मिश्र की मौजूदगी में आयोजित समाधान दिवस में तीन मामले आए, लेकिन एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो गया। इसके अन्य थानों में भी समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed