{"_id":"61e1b82ea0d3201bfa374574","slug":"53-people-was-found-positive-siddharthnagar-news-gkp423674526","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : 53 लोग पॉजिटिव पाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : 53 लोग पॉजिटिव पाए गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना : 53 लोग पॉजिटिव पाए गए
जिले में तेजी से बढ़ रहा संक्रमण, एक्टिव केस हुए 200, बढ़ाई जा रही सतर्कता
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में शुक्रवार को 53 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। कोरोना संक्रमण के केस लगातार बढ़ रहे हैं। पहली बार एक दिन में 53 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। जिले में कोरोना एक्टिव केस 200 हो गए हैं। सभी मरीजों को होमआइसोलेट कर उन पर नजर रखी जा रही है। संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की जांच की जा रही है। संपर्क में आने के कारण जोगिया के एक गांव में 4 लोगों से बढ़कर कोरोना पॉजिटिव केस 9 हो गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट की अनुसार शुक्रवार को जिले में 53 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली, जबकि जोगिया में सर्वाधिक दस केस थे। जोगिया के एक गांव के लोगों और एसएसबी कैंप के जवानों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि नौगढ़ ब्लॉक में 10 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसी प्रकार बांसी और खेसरहा में 6-6, बढ़नी में तीन, बर्डपुर में दो, खुनियाव में दो, लोटन में तीन, शोहरतगढ़ में दो, उसका में तीन लोग कोरोना पॉजिटिव हुए, जबकि अन्य दो लोग भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। सीएमओ डॉ. एके चौधरी ने बताया कि जिले में कोरोना एक्टिव केस 200 हो गए हैं। लोगों की सुविधा के लिए टेलीमेडिसिन की सुविधा शुरू की गई है ताकि संयुक्त जिला चिकित्सालय की ओपीडी में मरीजों की संख्या कम हो।
संयुक्त जिला चिकित्सालय की सीएमएस डॉ नीना वर्मा ने बताया कि ओपीडी में शुक्रवार को दस मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लक्षण के आधार पर जांच की गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। इन मरीजों को कोरोना की सतर्कता का सुझाव देेकर दवा दी गई है। सभी लोगों को होमआइसोलेट होने का सुझाव दिया गया है। जिला अस्पताल में अब तक 39 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटव आ चुकी है, जिनमें आठ डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मी हैं।