फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   52.4 per cent share in the celebration of democracy

लोकतंत्र के उत्सव में 52.4 प्रतिशत वोट

Mon, 27 Feb 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Mon, 27 Feb 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
52.4 per cent share in the celebration of democracy
डुमरियागंज के टिकरीयां बूथ पर मतदाताओं के साथ बच्चे भी पहुंचे थे। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। लोकतंत्र के उत्सव में बुद्ध भूमि के मतदाताओं ने भरपूर जोश दिखाया है। प्रवासी वोटरों के घर न लौटने और मतदाता सूची में तमाम खामियों के बावजूद वर्ष 2012 के विधानसभा और 2014 के लोकसभा चुनाव का आंकड़ा पीछे छूट गया है। हालांकि फर्स्ट डिवीजन पास होने की हसरत अधूरी रह गई। जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में हल्की नोक-झोंक के बीच मतदान सकुशल संपंन हुआ। कुल 52.4 प्रतिशत मतदान हुअा। मतदान समाप्ति के बाद देर शाम ईवीएम को नवीन मंडी स्थल परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में सील कर दिया गया। 48 उम्मीदवारों की तकदीर पर चढ़ा यह ताला अब 11 मार्च को मतगणना के साथ खुलेगा।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में मतदान को लेकर सुबह से ही उत्साह बना रहा। जागरूकता कार्यक्रमों से प्रेरित होकर मतदाता सात बजे से ही बूथों पर जुटने लगे थे। शुरुआती तेजी का आलम रहा कि दो घंटे में ही 9 फीसदी तक मतदान हो चुका था। कई बूथों पर ईवीएम में गड़बड़ी के चलते कुछ देर तक मतदान बाधित भी हुआ। कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर-80 पर ईवीएम में फाल्ट होने से मतदान साढ़े सात बजे शुरू हो सका। बूथ संख्या 10 पर मतदान एक घंटे देर से आरंभ हुआ। इटवा के कमदा बूथ पर भी ईवीएम में तकनीकी दिक्कत के चलते भी मतदान विलंबित रहा।
विज्ञापन

शोहरतगढ़ के गुजरौलिया में ऐन वक्त पर ईवीएम खराब हो गया। मतदान रोककर ईवीएम को दुरुस्त करने के दौरान करीब एक घंटे तक प्रक्रिया बाधित हुई। बांसी के बैसार बूथ पर ईवीएम से बीप की आवाज न आने की शिकायत पर मतदान रोक दिया गया। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने मौके पर पहुंचकर खराबी दुरुस्त की, तब साढ़े सात बजे मतदान शुरू हुआ। कपिलवस्तु के सोहांस जनूबी में अभिकर्ता सलाहुद्दीन ने पीठासीन अधिकारी पर मतदाताओं को एक खास पार्टी के पक्ष में वोट का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। बर्डपुर के बूथ संख्या 53 व 54 पर कुर्सी-मेज न होने से यहां पोलिंग दल को जमीन पर बैठकर मतदान कराना पड़ा। मतदान का प्रतिशत दोपहर 1 बजे तेजी से बढ़ा, मगर उसके बाद सुस्ती आ गई। नतीजा शाम 5 बजे तक 52.4 प्रतिशत तक मतदान हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed