फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   मिलावटी सामग्रियों की बिक्री पर अंकुश लगाएगा विशेष अभियान

मिलावटी सामग्रियों की बिक्री पर अंकुश लगाएगा विशेष अभियान

Fri, 01 Mar 2019 10:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
मिलावटी सामग्रियों की बिक्री पर अंकुश लगाएगा विशेष अभियान
तीन दिन में आएगी एकत्र नमूनों की जांच रिपोर्ट
विज्ञापन

अनावश्यक रूप से भय का माहौल न बनाने के भी दिए निर्देश

अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। होली पर्व के उपलक्ष्य में नागरिकों को सुरक्षित खाद्य, पेय पदार्थों की उपलब्धता कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विशेष अभियान चलाएगा। पहली बार एकत्र नमूनों की जांच रिपोर्ट तीन दिन में ही उपलब्ध हो जाएगी।
आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने 28 फरवरी 2019 को जारी पत्र के मुताबिक होली पर्व के अवसर पर मिलावटी खाद्य एवं पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से 19 मार्च तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। पहली बार पर्व के पूर्व के अवसर चलाए गए अभियान में एकत्र नमूने की जांच रिपोर्ट तीन दिन में उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। इस बाबत कार्यशाला के माध्यम से व्यापारियों, प्रबुद्ध वर्ग को जागरूक करने की सख्त हिदायत दी गई है। अभिहीत अधिकारी एके दुबे ने बताया कि शासन स्तर से दिए गए निर्देशानुसार अनुपालन के लिए जनपद स्तर पर भी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। इसके लिए पुलिस का भी सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन


इन खाद्य पदार्थों पर रहेगा फोकस
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय कुमार तिवारी के मुताबिक होली पर्व से पूर्व 19 मार्च तक चलने वाले विशेष अभियान में जिन सामग्रियों पर टीम की विशेष नजर रहेगी, उनमें खोया, खाद्य तेल, वनस्पति एवं घी, विभिन्न कचरी, पापड़, चिप्स व अन्य खाद्य पदार्थ यथा बेसन, मैदा आदि से संबंधित भट्टियों, निर्माण इकाइयों, भंडारण, कोल्ड स्टोर की सूची तैयार करके छापामारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसरों के नंबर पर करें शिकायत
मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री की जानकारी और शिकायत विभाग के अफसरों को उनके नंबरों पर दी जा सकती है। अभिहीत अधिकारी एके दुबे का मोबाइल नंबर 9454468396, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय कुमार तिवारी-9140436722, खाद्य सुरक्षा अधिकारी नौगढ़ नरेन्द्र सिंह- 9454468522, कमलेश्वर प्रसाद ( शोहरतगढ़ ) -9454468508, प्रतिमा उपाध्याय(डुमरियागंज)- 8423388177, इन्द्रदेव (बांसी )- 9455374949, विजय कुमार (इटवा )-9839145150 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed