{"_id":"5c1a7e20bdec2256d9676c60","slug":"51545240096-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबूजर के संगीत पर झूम रहा है बॉलीवुड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अबूजर के संगीत पर झूम रहा है बॉलीवुड
Wed, 19 Dec 2018 10:51 PM IST
राकेश पांडेय
siddharthnagar
siddharthnagar
Published by: राकेश पांडेय
Updated Wed, 19 Dec 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
अबूजर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज। बुद्ध भूमि से निकलकर मायानगरी मुंबई पहुंचे अबूजर रिजवी के संगीत पर आज बॉलीवुड झूम रहा है। उनके संगीत से सजी फिल्म ‘लिटिल ब्वाय’ 18 जनवरी को रिलीज होने वाली है। फिल्म का गाने ‘मुरादों से मिले हो’ और ‘अलविदा-अलविदा’ एक सप्ताह पहले रिलीज किए गए, जो काफी पसंद किए जा रहे हैं। इससे पहले अबूजर फिल्म ‘हमसे है जहां’ में संगीत दे चुके हैं।
डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के हल्लौर निवासी अबूजर रिजवी ने वर्ष 1992 में सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद 1993 में वह मुंबई चले गए। यहां उनका रुझान फिल्मों की ओर हुआ और उन्होंने बतौर संगीतकार करियर बनाने का फैसला किया। 1994 में कानपुर में गुरु रामस्वरूप से संगीत की शिक्षा ली। 1995 में मशहूर गायक मोहम्मद अजीज के एलबम ‘जन्नत का दरवाजा’ के लिए संगीत देने का अवसर मिला। अबूजर हॉलीवुड फिल्म ‘रिर्टन फ्रॉम इंडिया’, चार मराठी, एक कन्नड, एक गुजराती व एक दक्षिण भारतीय फिल्म में संगीत दे चुके हैं। एक बार फिर अबूजर 18 जनवरी को रिलीज होने वाली फिल्म ‘लिटिल ब्वाय’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में येजु योगेंद्र सिंह, रशमी मिश्रा व नगालैंड की नायिका रोज लांगचर मुख्य भूमिका में हैं। गीत ‘मुरादों से मिले हो’ का एस किंग ने स्वर दिया है। ‘अलविदा-अलविदा’ गीत भी काफी चर्चा में है, जिसे मशहूर गायक सोनू निगम ने गाया है। अबूजर मंगलवार को हल्लौर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। इस मौके पर उन्होंने अपनी फिल्म के बारे में बातचीत की। उन्होंने बताया कि उन्हें हॉकी का खेल पसंद है।