{"_id":"5bbf8367bdec224fcb4bb20f","slug":"51539277671-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भू-माफिया पर कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भू-माफिया पर कार्रवाई के निर्देश
siddharthnagar
Updated Thu, 11 Oct 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में हुई विकास और कानून व्यवस्था की समीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को जिले के नोडल अधिकारी समीर वर्मा की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें विकास एवं कानून व्यवस्था पर समीक्षा की गई। विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। वहीं भू-माफिया पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
नोडल अधिकारी समीर वर्मा ने सबसे पहले कानून व्यवस्था की समीक्षा की। इसमें माह अगस्त 2018 तक घटित अपराधों जिसमें डकैती, लूट, हत्या आदि के बारे में जानकारी ली। इसमें बताया गया कि डकैती व लूट जनपद में नहीं हुई है। हत्या का एक प्रकरण आया था। जिस पर विधिक कार्यवाही की जा चुकी है।
पहली अप्रैल से 30 सितंबर तक जनपद में घटित महत्वपूर्ण अपराधों की तीन वर्षीय तुलनात्मक स्थिति, महिला अपराधों में हत्या, बलात्कार, दहेज मृत्यु, अपहरण, छेड़खानी आदि की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। माह सितंबर तक एससी-एसटी के व्यक्तियों के विरुद्ध घटित अपराध शून्य है। इसके अलावा थाना दिवस, एंटी रामियो स्क्वॉड, प्रगतिशील डायल 100 आदि की समीक्षा की गई। कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने को कहा। भू-माफियाओं पर जांच कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। अन्य विभागों के कार्यों के बारे में जानकारी ली। सीएमओ से दवा, इलाज आदि की जानकारी लेते हुए अस्पतालों के जांच के बारे में जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीपीआरओ को शौचालय निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। अतिरिक्त डीसी मनरेगा उमेश चंद्र तिवारी, पीडी संत कुमार, उपकृषि निदेशक डॉ. पीके कन्नौजिया, सीवीओ डॉ. फणीष सिंह, जलनिगम के एक्सईएन पवन कुमार यादव आदि मौजूद रहे।