{"_id":"5b7ee8a042c792465942fd7d","slug":"51535043744-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दुकानों का चालान, तीन नमूने संग्रहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दुकानों का चालान, तीन नमूने संग्रहित
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 23 Aug 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
शहर में नमूना इकट्ठा करती टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जिला मुख्यालय पर छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान लाइसेंस न होने के आरोप में पांच दुकानों का चालान किया गया, वहीं खोया, मिल्क केक व दही के तीन नमूने संग्रहित कर जांच के लिए भेज दिया है।
अभिहित अधिकारी गिरिजेश कुमार दुबे की अगुवाई में गुरुवार को मुख्यालय पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने आधा दर्जन दुकानों पर छापेमारी की। आर्यनगर मुहल्ले के सतीश कुमार के वहां से खोये का नमूना, बंगाली स्वीट्स स्टेशन रोड से मिल्क केक व दही के नमूने, बालाजी स्वीट्स से खोया का नमूना संग्रहित किया। इसके अलावा पांच दुकानों के पास लाइसेंस न होने पर उनका चालान करने की कार्रवाई की गई। उनमें स्टेशन रोड के शाही भोजनालय, राकेश कुमार की चाय की दुकान, फल विक्रेता मो. अली, अनिरुद्ध प्रसाद बेकरी, फल विक्रेता वकील अहमद की दुकान शामिल हैं। टीम में नरेन्द्र कुमार सिंह, विजय कुमार यादव और प्रतिमा उपाध्याय आदि शामिल थे।