{"_id":"5b77055d42c79246382ce6fb","slug":"51534526813-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी के आईजी ने बॉर्डर का जाना हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसबी के आईजी ने बॉर्डर का जाना हाल
siddharthnagar
Updated Fri, 17 Aug 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
कपिलवस्तु स्तूप पहुंचे एसएसबी के आईजी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्डपुर। एसएसबी के नवनियुक्त आईजी नितिन अग्रवाल ने शुक्रवार को जिले के सीमाई क्षेत्र अलीगढ़वा पर स्थापित सीमा चौकी का भ्रमण कर बार्डर की स्थिति का जायजा लिया और कपिलवस्तु स्थित गौतम बुद्ध स्तूप का दर्शन किया और अंत में मुख्यालय स्थित 43वीं बटालियन के जवानों के साथ वॉलीबाल का मैच खेलकर जवानों का उत्साहवर्धन किया।
उन्होंने बताया कि बॉर्डर पर आने का उद्देश्य एसएसबी जवानों से परिचय प्राप्त करना था। इसके अलावा भारत-नेपाल सीमा की गतिविधियों की जानकारी लेनी थी। कहा कि बॉर्डर पर जवानों को मुस्तैद रहने को कहा गया है। इस बीच उन्होंने नेपाल के सशत्र प्रहरी जवानों के साथ भी वार्ता कर सुरक्षा में सहयोग करने की बात कही। इस दौरान उनके साथ 43 वीं कमांडेंट जनार्दन प्रसाद, नीरज कुमार, इंस्पेक्टर श्याम सिंह सहित अन्य एसएसबी के जवान एवं नेपाल के सशत्र प्रहरी के जवान भी मौजूद रहे।