फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   50 bags of urea kept for smuggling recovered

Siddharthnagar News: तस्करी के लिए रखा 50 बोरी यूरिया बरामद

Thu, 16 Jan 2025 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
50 bags of urea kept for smuggling recovered
भारत नेपाल सीमा ककरहवा पुलिस की गिरफ्त में 50 बोरी यूरिया खाद के साथ आरोपी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। मोहाना पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह सीमा से सटे फसादीपुर गांव में दो मकान के पीछे रखी गई 50 बोरी यूरिया बरामद किया। पकड़ी गई खाद दुकानों से लाकर एकत्र की गई थी। मौका देखकर तस्कर उसे बाॅर्डर पार लेकर जाने वाले थे। जानकारी मिलते ही पुलिस ने छापा मार कार्रवाई की। पकड़े गए एक आरोपी और बरामद खाद को कार्रवाई के लिए ककरहवा कस्टम को सुपुर्द कर दिया है।
सीमा पर खाद की तस्करी रुक नहीं रही है। तस्करों की कमर तोड़ने के लिए पुलिस अभियान चला रही है। इसके बाद भी चोरी छिपे खाद बाॅर्डर पार करने में जुटे हैं। ऐसी ही 50 बोरी यूरिया एकत्र की गई थी, जिसे तस्कर बाॅर्डर पार लेकर जाने वाले थे।
विज्ञापन

इसी बीच एसओ मोहाना अनूप कुमार मिश्र को जानकारी मिली कि क्षेत्र के फसादीपुर गांव जो कि बाॅर्डर से महज कुछ ही दूर है। वहां दो मकान के पास यूरिया रखा गया और उसे बॉर्डर पार ले जाने की फिराक में तस्कर लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ मोहाना अनूप कुमार मिश्र के मुताबिक जानकारी मिलते ही टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। बताए हुए स्थान पर पहुंचे तो 50 बोरी यूरिया बरामद हुई। साथ ही रामधनी निवासी रामगढ़वा को पकड़ लिया गया। आगे की कार्रवाई के लिए ककरहवा कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया है। इसके साथ ही सीमावर्ती गांव में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed