{"_id":"630e6341c1c62644c951f8f9","slug":"5-years-old-girl-died-in-an-accident-siddharthnagar-news-gkp448822283","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की चपेट से पांच वर्षीय बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की चपेट से पांच वर्षीय बच्ची की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन की चपेट से पांच वर्षीय बच्ची की मौत
सिद्धार्थनगर। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के महुआ गांव के पास मंगलवार सुबह खेल रही पांच वर्षीय बच्ची वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में उसकी जान चली गई। मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
क्षेत्र के महुआ गांव निवासी फातिमा (05) पुत्री मुमताज मंगलवार को खेल रही थी। बताया जा रहा है कि इसी बीच तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। परिवार के लोग उसे बांसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां उपचार चल ही रहा था कि उसने दम तोड़ दिया। बच्ची की मौत के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक गोल्हौरा छत्रपाल सिंह ने बताया कि घटना के बारे में उन्हें जानकारी नहीं मिली है। अगर तहरीर मिलेगी तो मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।