फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   5 lakh people has not vaccinated first dose

पांच लाख को नहीं लगा टीका सात लाख को दूसरे डोज का इंतजार

Sat, 11 Dec 2021 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
5 lakh people has not vaccinated  first dose
पांच लाख को पहले एवं सात लाख को दूसरे डोज का इंतजार
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। कोरोना का नया स्वरूप सामने आ चुका है। देश में इसके संक्रमण से ग्रसित मरीज मिले हैं। संक्रमण पर वार के लिए टीकाकरण जरूरी है। मगर जिले में पांच लाख लोग पहले व सात लाख लोग दूसरे डोज के इंतजार में हैं।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े बताते हैं जिले में 27 प्रतिशत को पहला डोज नहीं लगा है, जबकि 31 प्रतिशत लोगों को दूसरी डोज का इंतजार है। सिर्फ 42 प्रतिशत को ही टीके का दोनों डोज लग सका है। चिकित्सक का मानना है कि टीकाकरण से कोरोना को मात दिया जा सकता है। ऐसे में अगर टीकाकरण का रफ्तार बढ़ा नहीं तो समस्या से इनकार नहीं किया जा सकता है। कोरोना की पहली और दूसरी लहर के बाद कोरोना के संक्रमण को मात देने के लिए कोरोना रोधी टीका शुरू हुआ। देश में सौ करोड़ से अधिक लोगों को टीका लग चुका है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्रालय का मानना है कि टीका लगने से इस वायरस के बचा जा सकता है। मगर जिले में कोरोना रोधी टीकाकरण के आंकड़े के मुताबिक अबतक 73 प्रतिशत लोगों को कोरोनारोधी टीका का पहला डोज लगा चुका है। जबकि 42 प्रतिशत लोगों को दूसरा डोज भी लग चुका है। ऐसे में 27 प्रतिशत लोग टीका से अभी भी वंचित हैं। चिकित्सकों का मानना है कि टीका सभी के लिए जरूरी है। ऐसे में अगर जल्द टीकाकरण नहीं हुआ वंचित लोगों पर खतरे से इनकार नहीं किया जा सकता है। डिप्टी सीएमओ डॉ. सौरभ चतुर्वेदी ने बताया कि टीकाकरण अधिक से अधिक लोगों का हो। इसके लिए घर-घर जाकर टीम लोगों को टीका लगा रही है। कोई भी टीका से वंचित नहीं रहेगा। जिले में टीके की कोई कमी नहीं है, पर्याप्त मात्रा में टीका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

275 टीम कर रही है टीकाकरण
जिले में 12 सीएचसी और दो पीएचसी है। इसके अलावा 58 न्यू पीएचसी संचालित हो रही है। यहां पर कुल 275 टीमें टीकाकरण के लिए बनी हुई हैं। जिनकी नियमित क्षेत्र में जाकर टीकाकरण की जिम्मेदारी है।
जनपद में है घनी आबादी
जिले की घनी आबादी होने से संक्रमण का खतरा रहता है। मौजूदा समय में जिले की आबादी लगभग 28 लाख होगी। इसमें एक से 17 वर्ष की आयु के लगभग पांच लाख लोग होंगे। बाकी बचे 23 लाख लोग। इसमें लगभग पांच लोग ऐसे हैं जो टीके से वंचित हैं। उन्होंने टीकाकरण नहीं कराया है। जबकि सात लाख लोग ऐसे हैं जिन्हें दूसरे डोज का टीका नहीं लगा है।

फोटो
कोरोनारोधी टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया
शोहरतगढ़। सीएचसी शोहरतगढ़ क्षेत्र के अठकोनिया और पकड़ीहवा में शनिवार को स्वास्थ्य टीम ने पहुंचकर घर-घर कोरोनारोधी टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक किया। टीम ने घर-घर दस्तक देकर लोगों को कोरोना वायरस के पहले व दूसरे डोज को लगवाने के लिए प्रेरित किया। सीएचसी अधीक्षक पंकज वर्मा ने कहा कि अगर घर परिवार के किसी भी व्यक्ति को कोरोना का टीकाकरण अभी तक नहीं लगवाया है। वह कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण अवश्य करवा लें। टीकाकरण की सेवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेत गांव में भी निशुल्क उपलब्ध है। इस दौरान सीएचओ स्मिता, राज, आशा, बिंदू, प्रमिला,आशा किसलावती, वंदना यादव, शालिनी श्रीवास्तव, रेणु यादव, बीसीपीएम सुरेंद्र पाल, जिला मातृत्व परामर्श दाता संत कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed