फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   469 candidates left TET

469 अभ्यर्थियों ने छोड़ी टीईटी

Mon, 19 Dec 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Mon, 19 Dec 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
469 candidates left TET
board exam
सिद्धार्थनगर। जिले के पांच केंद्रों पर सोमवार को हुई टीईटी परीक्षा में 469 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। कुल 4229 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। सचल दस्तों व मजिस्ट्रेट लगातार चक्रमण करती रही।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे से शुरू हुए उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में नगर के सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज में परीक्षा केंद्र पर सुबह की पाली 366 अभ्यार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, जिसमें 325 ही शामिल हुए।
विज्ञापन

दूसरी पाली के परीक्षा में 400 लोगों को शामिल होना था। परीक्षा केन्द्र का एसपी राकेश शंकर ने निरीक्षण किया। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ.नरसिंह त्रिपाठी, शिक्षक नीरज श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष सदर शादाब खान आदि मौजूद रहे। इसी तरह बांसी तहसील क्षेत्र के रतनसेन डिग्री कॉलेज प्रथम पाली में दस कमरों में परीक्षा हुई, जिसमें 600 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें से 83 लोग परीक्षा में शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

द्वितीय पाली में 600 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 116 अनुपस्थित रहे। रतनसेन इंटर कॉलेज में 15 कमरों में पंजीकृत कुल 600 परीक्षार्थियों में 573 शामिल हुए। तिलक इंटर कॉलेज में द्वितीय पाली में कुल 92 अभ्यर्थियों में 11 अनुपस्थित रहे। तीनो केंद्रों पर अलग-अलग पर्यवेक्षक नियुक्त रहे।

इसमें एसडीएम बांसी डॉ. महेंद्र कुमार, एसडीएम डुमरियागंज एके राय, जिला उद्यान अधिकारी रमेशचंद्र वर्मा, डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मेजर अब्दुल वकील, डॉ. आलोकनाथ पांडेय, ओमप्रकाश राय, बीईओ राजमणि शर्मा, तहसीलदार इटवा मेवालाल, जीजीआईसी बांसी प्रधानाचार्य जया मिश्रा, तिलक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विनोद कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed