{"_id":"698a35ea355395fecc0d48dd","slug":"422-candidates-skipped-the-madrasa-board-exam-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-153217-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 422 परीक्षार्थियों ने छोड़ी मदरसा बोर्ड की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 422 परीक्षार्थियों ने छोड़ी मदरसा बोर्ड की परीक्षा
Tue, 10 Feb 2026 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से संचालित मुंशी, मौलवी (सेकेंड्री फारसी और अरबी) तथा आलिम (सीनियर सेकेंड्री फारसी एवं अरबी) परीक्षा सोमवार से जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। पहले दिन परीक्षा सख्त निगरानी और कड़ी व्यवस्थाओं के बीच संपन्न कराई गई। दोनों पालियों में कुल 422 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। तिलक इंटर कॉलेज बांसी में नामांकित 552 परीक्षार्थियों में से 125 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। माता प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज, इटवा में 521 में से 38 ने परीक्षा दी। संवाद
विज्ञापन