{"_id":"69e1211772e2de60fd0bbff0","slug":"4218-lakh-cheated-in-the-name-of-providing-land-fir-against-five-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-156690-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जमीन दिलाने के नाम पर 42.18 लाख ठगे... पांच पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जमीन दिलाने के नाम पर 42.18 लाख ठगे... पांच पर प्राथमिकी
Thu, 16 Apr 2026 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 16 Apr 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। निजी हाॅस्पिटल बनाने के लिए भूमि दिलाने के नाम पर 42.18 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। सदर थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर मोहल्ला निवासी पीड़ित रमेश चंद्र द्विवेदी ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बीते चार वर्ष से बृजेश त्रिपाठी और उसकी पत्नी वंदना त्रिपाठी समेत अनिल अग्रहरि, गोलू अग्रहरि और सुरेंद्र वरुण से बात कर रहे हैं।
फर्जी अभिलेख दिखाकर जमीन दिलाने की बात करते रहे और वह भूमि खरीदने के लिए अलग-अलग समय पर धनराशि देते रहे। अब पैसे मांगने पर आरोपी धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित रमेश चंद्र द्विवेदी ने बताया कि वह निजी हाॅस्पिटल बनाने के लिए भूमि खरीदना चाहते थे। इसके लिए अगस्त 2022 से ही खेसरहा थाना क्षेत्र के बनौली गांव निवासी बृजेश त्रिपाठी और उसकी पत्नी वंदना त्रिपाठी समेत सदर थाना क्षेत्र के परसा महापात्र निवासी अनिल अग्रहरि, गोलू अग्रहरि और सुरेंद्र वरुण से बात कर रहे हैं।
इन लोगों ने फर्जी अभिलेख दिखाकर उन्हें कई जगह पर जमीन दिखाते हुए खरीदवाने की बात कही, लेकिन चार वर्ष बाद भी वह जमीन नहीं दी। इस दौरान आरोपियों ने विभिन्न तिथियों में उनसे अपने अकाउंट में और कैश धनराशि ली है। जमीन नहीं मिलने के बाद धनराशि वापस मांगने पर विपक्षियों ने रमेश चंद्र द्विवेदी और उनकी पुत्री को जान से मारने की धमकी दी। साथ ही स्कूटी से जा रही उनकी पुत्री पर हमला कर दिया, जिससे वह गिरकर चोटिल भी हो गई।
विज्ञापन
स्थानीय पुलिस ने मामले की शिकायत पर पैसा वापस दिलाने के लिए विपक्षियों से चेक दिलाया, लेकिन उसका भी भुगतान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्ति के बाद मिले धन और कर्ज लेकर आरोपियों को जमीन के लिए पैसा दिया था। अब वापस मांगने पर धमकी दी जा रही है।
पुलिस ने मामले में बृजेश त्रिपाठी, वंदना त्रिपाठी, अनिल अग्रहरी, गोलू अग्रहरि और सुरेंद्र वरुण के विरुद्ध जालसाजी, धोखाधड़ी, मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में केस दर्ज किया है। एसओ मिथिलेश राय ने कहा कि केस दर्जकर मामले की छानबीन की जा रही है, जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।