{"_id":"5cc09b05bdec226dae66b892","slug":"41556126469-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डमी मतदान कराकर लोगों को जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डमी मतदान कराकर लोगों को जानकारी दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
मतदान प्रक्रिया से रूबरू हुए मतदाता
प्राथमिक विद्यालय मधुबेनिया में कराया गया काल्पनिक मतदान
बीएसए ने 12 मई को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया
अमर उजाला ब्यूरो
बर्डपुर। ब्लॉक संसाधन केंद्र बर्डपुर के अंतर्गत स्थित प्राथमिक विद्यालय मधुबेनिया में बुधवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत काल्पनिक मतदान केंद्र स्थापित कर डमी मतदान प्रक्रिया संचालित कराई गई। इसके लिए विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन व वीवीपैट का मॉडल तैयार किया। इनके द्वारा पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय व तृतीय का दायित्व निर्वहन करते हुए पंक्तिबद्ध मतदाताओं से उनके पहचान पत्र की जांच करते हुए मतदान प्रकोष्ठ में स्थित बैलेट यूनिट पर गोपनीय ढंग से मतदान कराया गया। इस अवसर पर उपस्थित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राम सिंह ने लोगों को 12 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में स्वयं अपने तथा क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों को मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। कहा, सबकी यही सोच हो, शत प्रतिशत वोट हो। इस अवसर पर जागरुकता संबंधी रंगोली भी बनाई गई। मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र कुमार त्रिपाठी, वरिष्ठ सह समन्वयक शैलेंद्र मिश्र, सह समन्वयक अंशुमान सिंह, राजेश सिंह, प्रधानाध्यापक शब्बीर अनवर अंसारी, विजयलक्ष्मी, रजनी जायसवाल, संजय कुमार, अनिल यादव, रीता यादव, गीता यादव, विंध्यवासिनी, किरन दूबे, सारिका श्रीवास्तव, शिवा त्रिपाठी, जितेंद्र शुक्ल, अंबरीश श्रीवास्तव, शमसु्लहक, मोहिउद्दीन, शारदा श्रीवास्तव, ममता गुप्ता, प्रतिभा सिंह, अंजली चौरसिया, ज्योति गुप्ता, प्रमिला श्रीवास्तव, प्रीति आदि उपस्थित रहे।