{"_id":"5c8a78d2bdec2213ee5d396f","slug":"41552578770-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिणय सूत्र में बंधे दस जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिणय सूत्र में बंधे दस जोड़े
Thu, 14 Mar 2019 09:22 PM IST
brijesh kumar
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Published by: brijesh kumar
Updated Thu, 14 Mar 2019 09:22 PM IST
विज्ञापन
बर्डपुर ब्लॉक पर आयोजित हुआ सामूहिक विवाह।
- फोटो : अमर उजाला
बर्डपुर। सामूहिक विवाह कार्यक्रम के तहत ब्लॉक के ग्राम पंचायत बर्डपुर नंबर 4 के ग्राम शिवपुरा के श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में बुधवार की रात सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ। इसमें 10 जोड़े परिणय सूत्र में बंध गए। मंत्रोच्चारण के बीच वर-वधुओं ने सात फेरे लिए। समारोह स्थल पर बुधवार की सुबह से ही वर-वधुओं व उनके परिवारवालों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।
मंत्रोच्चार के जयमाल का रस्म पूरा किया गया। भगवान शंकर व पार्वती के जयकारे से पूरा कार्यक्रम स्थल गूंज उठा। परिसर में ग्राम प्रधान हनुमान पांडेय की अध्यक्षता में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 10 जोड़ों में अनिल संग कांति, रोहित संग सुशीला, राकेश संग रीमा, दुर्गेश साहनी संग सुधा, कन्हैया साहनी संग सुनीता, मनोज साहनी संग दुर्गावती, पिंटू पाल संग अंजनी, विनोद गौड़ संग अंजनी, अनिल संग शांति सभी का विवाह हिंदू रीति रिवाज के मुताबिक हुआ। विवाह के दौरान आयोजक की तरफ वर- वधू को उचित उपहार देकर सम्मानित किया गया। वहीं, विवाह समारोह में सांसद जगदंबिका पाल की पत्नी स्नेहलता उपस्थित रहीं।