फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   इमरजेंसी छोड़कर अन्य कार्यों से विरत रहे संविदा कर्मी

इमरजेंसी छोड़कर अन्य कार्यों से विरत रहे संविदा कर्मी

Tue, 22 Jan 2019 10:46 PM IST
brijesh kumar ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: brijesh kumar Updated Tue, 22 Jan 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
इमरजेंसी छोड़कर अन्य कार्यों से विरत रहे संविदा कर्मी
सीएमओ कार्यालय में धरना देते एनएचएम संविदा कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। समान कार्य समान वेतन दिए जाने सहित अन्य मांगों के समर्थन में एनएचएम संविदा कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रही। कर्मचारियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। इमरजेंसी को छोड़कर अन्य सभी प्रकार के कार्य ठप रहे। जिससे लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों की मांग आउटसोर्सिंग से भर्ती हुए कर्मचारियों को समायोजित किए जाने, संविदा कर्मियों का स्थायी समायोजन एवं नवीन पदों का सृजन, स्थायी सेवा लाभ दिए जाने, समान कार्य समान वेतन दिए जाने, अशाओं को मानदेय दिए जाने की मांग के लिए सभी संवर्ग के एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने मंगलवार को भी मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर धरना दिया। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे संगठन के जिलाध्यक्ष मनीष पांडेय, राजेश शर्मा, मान बहादुर, समीर सिंह, अरविन्द त्रिपाठी, ओपी द्विवेदी, सतीश चन्द्र वर्मा, दिनेश मिश्रा, हरीश यादव, उस्मान, रवि प्रकाश चौधरी, चंदन राय व संदीप पाठक आदि पदाधिकारियों ने कहा कि अगर सरकार मांगे नहीं मानती है तो अन्य सेवाएं भी पूरी तरह से ठप कर दी जाएंगी।
विज्ञापन


स्वास्थ्य सेवाएं रही बाधित
संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल के कारण इमजरजेंसी को छोड़ सभी सेवाएं दूसरे दिन मंगलवार को भी प्रभावित हुई। जिसमें प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के लाभार्थियों की फीडिंग, आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों की फीडिंग, जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों का भुगतान, मिजिल्स रुबेला अभियान, इंसेफेलाइटिस ट्रीटमेंट सेंटर, सभी प्रकार की मासिक रिपोर्ट, संचारी रोग टीकाकरण सहित सभी सेवाएं प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed