{"_id":"5c0fb437bdec22416555eeff","slug":"41544533047-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापेमारी में प्रतिबंधित पालीथिन में दो लोग धराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापेमारी में प्रतिबंधित पालीथिन में दो लोग धराए
Updated Tue, 11 Dec 2018 06:27 PM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़। नगर पंचायत शोहरतगढ़ में मंगलवार को एसडीएम अनिल कुमार, ईओ राम सिंह, सीओ सुनील सिंह, एसओ रणधीर कुमार मिश्रा ने कई दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान चौक बाजार में मुकेश की दुकान से दस किलोग्राम एवं विशाल की दुकान से 30 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद हुई। ईओ राम सिंह ने बताया कि चौक बाजार के व्यवसायी मुकेश से दो हजार व विशाल से तीन हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। एसडीएम ने कहा कि जागरुकता के बाद भी व्यापारी व उपभोक्ता प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग करने से बाज नहीं आ रहे है। इस दौरान टीम में सूर्य नारायण मिश्र, जगदंबा प्रसाद त्रिपाठी, श्रीनिवास, धीरेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन