फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   लापता शख्स की लाश नहर के साइफन में मिली

लापता शख्स की लाश नहर के साइफन में मिली

Sun, 06 Aug 2017 10:04 PM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
लापता शख्स की लाश नहर के साइफन में मिली
लापता शख्स की लाश नहर के साइफन में मिली
विज्ञापन

परसा (सिद्धार्थनगर)। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के जुगडिहवा से दो दिन पहले लापता हुए तीस वर्षीय युवक की लाश नहर के साइफन में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
गत चार अगस्त की शाम जुगड़िहवा निवासी बालजीत चौधरी पुत्र झगरू लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। रविवार की सुबह धनौरा-मुस्तकहम-जुगड़िहवा के बीच बन रहे नहर के साइफन में एक शख्स की लाश लोगों ने देखा। हो हल्ला मचने पर वहां काफी भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान लापता बालजीत चौधरी के रूप में हुई। लोगों ने शोहरतगढ़ पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर आई पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लोगों ने लाश की स्थिति देखकर हत्या की आशंका व्यक्त जताई है। इस संबंध में शोहरतगढ़ थानाध्यक्ष शमसेर बहादुर सिंह का कहना है कि तहरीर अभी नहीं मिली है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

युवती की लाश मिलने की अफवाह पर हड़कंप
सोहांस बाजार (सिद्धार्थनगर) । उसका बाजार थाना क्षेत्र स्थित सोहांस चौकी के महुआ माफी गांव के समीप कूड़ा नदी में रविवार की सुबह एक युवती की लाश मिलने की अफवाह से इलाके में सनसनी फैल गई। खबर फैलने पर काफी संख्या में आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। नदी के छोर पर लाश की तलाश की गई लेकिन कहीं नहीं मिली। लोगों ने बताया कि नदी के तेज बहाव में लाश बह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह सोहांस क्षेत्र में महुआ माफी गांव के पास लोगों ने कूड़ा नदी में एक युवती की लाश को देखा। ग्रामीणों व मछली मारने वालों ने बताया कि युवती की लाश पानी के बहाव में उतराती हुई नजर आई। जब तक लोग शोर मचाते तब तक लाश बह कर आगे चली गई। यह खबर क्षेत्र में फैली तो वहां काफी भीड़ जुट गई लेकिन कुछ देर बाद तेज बहाव में लाश लुप्त हो गई। इस बीच सूचना मिलने पर उसका व लोटन पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों के बताए अनुसार लाश की काफी खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चला। बताया जा रहा है कि लाश पानी के बहाव में आगे चली गई। इस संबंध में एसओ उसका बाजार एसके सरोज ने बताया कि सूचना पर माकै पर गई पुलिस ने काफी खोजबीन की लेकिन कहीं कोई लाश नजर नहीं आई। क्षेत्र के किसी व्यक्ति ने न ही किसी लापता युवती को लेकर सूचना ही थाने में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed