{"_id":"595287de4f1c1bad588b46ee","slug":"41498580958-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंशीय पशु का कटा सिर मिला, सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवंशीय पशु का कटा सिर मिला, सनसनी
Updated Tue, 27 Jun 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्डपुर (सिद्धार्थनगर)। थाना मोहाना क्षेत्र के ग्राम मधुबनी में सोमवार की रात गोवंशीय पशु का कटा सिर मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कटे सिर को कब्जे में ले लिया है। हरकत में आए जिला प्रशासन ने रात को ही सिर का पोस्टमार्टम कराया। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक गांव के बाहर सीवान में रात को हियुवा कार्यकर्ता ओमप्रकाश गुप्ता ने गोवंशीय पशु का कटा सिर देखा। तत्काल इसकी सूचना संगठन के पदाधिकारियों व पुलिस को दी। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर सिर को कब्जे में ले लिया है। प्रशासन ने रात को ही पशु चिकित्सकों को बुलाकर कटे सिर का पोस्टमार्टम कराया। सूत्रों की मानें तो सिर करीब एक सप्ताह पुराना प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में एसओ मोहाना रामविलास यादव ने कहा कि सिर को बरामद कर लिया गया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। सीओ सदर अकमल खान ने कहा कि रात को पशु चिकित्सकों ने कटे सिर का पोस्टमार्टम किया। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुटी है। जिसने भी हरकत की है, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हालात पर नजर रखी जा रही है।