फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   40-year government left behind

40 साल की सरकार को पीछे छोड़ा

Wed, 16 Mar 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 16 Mar 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
40-year government left behind
समाजवादी विकास दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
समाजवादी सरकार के चार साल पूरे होने का जश्न बुधवार को ब्लॉकों में मनाया गया। जिले के 14 ब्लॉकों में आयोजित समारोह में सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उसे जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। इस दौरान विभिन्न लाभार्थी योजनाओं के पात्रों को सुविधाओं का वितरण भी किया गया।
विज्ञापन

नौगढ़ ब्लॉक परिसर में आयोजित समारोह में नगर पालिका चेयरमैन मो. जमील सिद्दीकी ने कहा कि चार वर्षों में सपा सरकार ने हर वर्ग का पूरा ख्याल रखा है। विकास के मापदंडों में पूर्ववर्ती सभी सरकारों को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन


शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सिंचाई, सड़क, पेयजल, विद्युत सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाया गया है। इस मौके पर बीडीओ केडी गोस्वामी, जिला पंचायत सदस्य गंगा प्रसाद मिश्रा, डा.अरुण प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोगिया ब्लाक में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख कौशलेन्द्रनाथ त्रिपाठी रहे। इस मौके पर अमेंद्रनाथ त्रिपाठी, सुरेन्द्रनाथ मिश्र, डॉ. नीलेश कुमार आदि मौजूद रहे। लोटन ब्लॉक में आयोजित समारोह की अध्यक्षता प्रमुख सजन्निसा व संचालन एडीओ पंचायत रमेंद्र भार्गव ने किया।


कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी डॉ. उमेश चंद तिवारी, तेज प्रताप सिंह, जिला मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. फणीस सिंह, विशंभर लाल श्रीवास्तव, प्रधान संघ अध्यक्ष दिवाकर पांडेय, ध्रुवनारायन तिवारी, मो. इद्रीसी, संजय यादव, राम बहादुर, अवध राम, सीमा चौहान, खैरुन्निसा, रामसेवक, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed