फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   40 houses burnt one by one, old woman died, 10 burnt

Siddharthnagar News: एक-एक कर जले जले 40 घर, वृद्ध महिला की मौत, 10 झुलसे

Thu, 18 Apr 2024 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 18 Apr 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
40 houses burnt one by one, old woman died, 10 burnt
पीड़ित लोगों का सीएचसी तिलौली में चल रहा इलाज
विज्ञापन


आग से घिरी वृद्ध महिला की जलकर मौत, 10 झुलसे
ठंडल में आग लगने से घिर गया था पूरा गांव

बांसी कोतवाली क्षेत्र के रमवापुर गांव में हुई घटना

संवाद न्यूज एजेंसी

बांसी। कोतवाली क्षेत्र के रमवापुर गांव में बृहस्पतिवार को दोपहर में डंठल से लगी आग से एक-एक करके 40 घर जल गए। आग में फंसकर एक वृद्ध महिला की जलकर मौत हो गई। जबकि 10 अन्य लोग भी झुलस गए। इसमें इलाज के नौ लोगों को घर भेज दिया गया। जबकि गंभीर रूप से जली एक महिला का तिलौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही डीएम पवन अग्रवाल और एसपी प्राची सिंह मौके पर पहुंचीं। डीएम ने पीडि़त परिवार को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।

बांसी कोतवाली क्षेत्र के आसपास के गांव में किसी ने गेहूं की डंठल को जलाया था। तेज हवा के कारण आग रमवापुर दुबे गांव के पश्चिम तरफ पहुंच गई और देखते ही देखते कई घरों में फैल गई। तीन घरों में रसोई गैस सिलिंडर फटने से आग ने विकराल रूप ले लिया। एक-एक करके 40 घर आग की जद में आ गए। आग का विकराल रुप देखकर गांव के लोग घरों से निकल कर आग बुझान में लग गये। वहीं बच्चे और महिलाएं गांव छोड़कर भागकर सिवान में चले गए। गांव से आग की लाव निकल रही थी। भगदड़ के बीच आग की लपटों में घिरी सुमित्रा (65) पत्नी बगेदू जो लकवाग्रस्त थीं। उठ नहीं पाने के कारण जलने से मौत हो गई। जय करन पुत्र वीरे की दो बकरी जलकर मर गई तथा सभी घरों मे रखा राशन, कपड़ा, बिस्तर सहित घर का सारा सामान जलकर राख हो गया है। आग की लगी इस घटना में मृतका के अलावा १० अन्य लोग झुलस गए। त्रिलौली सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद नौ लोगों को घर भेज दिया गया। जबकि सीमा पत्नी मुकेश इलाज चल रहा है। वह क्योंकि वह अधिक जल गई थी। पीडि़त परिवार के लोग अपनी बर्बादी को देख काफी दुखी है। इनकी आंखो से आंसू अपने आप गिर रहे हैं।
विज्ञापन




बांसी के रमवापुर दुबे में आग लगने की सूचना मिलने पर तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। उपजिलाधिकारी को निर्देश दिए कि जले हुए घरों में तत्काल राहत सामग्री, खाद्य सामग्री उपलब्ध कराए। साथ ही जले हुए घरों का आंकलन करके रिपोर्ट शासन को प्रेषित करें। स्वास्थ्य केंद्र तिलौली पर पहुंचकर लोगों को समुचित उपचार करने के लिए निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-पवन अग्रवाल, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed