फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   40 crors business on dhanteras

Siddharthnagar News: धनतेरस पर हुआ 40 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार, शहर में देर रात तक लोगों ने की खरीदारी

Sat, 11 Nov 2023 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 11 Nov 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
40 crors business on dhanteras
कस्बों में भी रही रौनक, 40 करोड़ रुपये का कारोबार
विज्ञापन




सिद्धार्थनगर। शहर, कस्बों व गांवों के चौराहों पर धनतेरस की धूम रही। बांसी, डुमरियागंज, इटवा एवं शोहरतगढ़ क्षेत्र में ग्राहकों की भीड़ अधिक रही। इसी प्रकार नेपाल बॉर्डर बढ़नी, खुनुवा, अलीगढ़वा, ककरहवा सहित अन्य ब्लॉकों में भी धनतेरस के प्रभाव से बाजार में बहार आ गई।



स्वर्ण व्यवसायी रोहन अग्रहरि के अनुसार इस बार धनतेरस में बाजार में अधिक रौनक रही। उनका अनुमान है कि शहर व अन्य क्षेत्रों में 10 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ। इसी प्रकार वाहन व्यवसायी दुर्गा अग्रहरि के अनुसार 10 करोड़ रुपये से अधिक वाहन का कारोबार हो गया। बर्तन व्यवसायी अनिल अग्रहरि ने बताया कि 5 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार बर्तन में हुआ। कपड़ा व्यवसायी संजय कसौधन ने बताया कि तीन करोड़ रुपये का कारोबार कपड़े में हुआ। मोबाइल व्यापारी दिनेश श्रीवास्तव ने बताया कि मोबाइल सहित अन्य इलेक्ट्रानिक्स सामानों का कारोबार भी 3 करोड़ रुपये के करीब हुआ होगा।
विज्ञापन




उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अजय कसौधन ने बताया कि बाजार में रौनक ज्यादा रही। इस बार 40 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल का अनुमान है कि जिले में करीब 50 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed