फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   40 bigha wheat crop burnt in fire

Siddharthnagar News: आग से 40 बीघा गेहूं की फसल जली

Sat, 13 Apr 2024 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 13 Apr 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
40 bigha wheat crop burnt in fire
इटवा। तहसील क्षेत्र के ग्राम घोपलापुर में शुक्रवार को आग से किसानों की 40 बीघा गेहूं की फसल राख हो गई। दोपहर के समय गांव के पश्चिमी सिवान में गेहूं के एक खेत में आग की लपटे उठनी लगी। ग्रामीण उसे बुझाने का प्रयास करते, उससे पहले आग अगल-बगल के खेतों तक फैलती चली गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने ग्रामीणों की मदद से बहुत मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक किसानों की 40 बीघा फसल जलकर राख हो गई। आग से किसान रमजान, राम मूरत, जय प्रकाश, राम निवास, साधू शरन पांडेय, माता प्रसाद, शिव पूजन की फसल जल गई। इस संबंध में तहसीलदार इटवा रवि कुमार यादव ने बताया कि मौके पर हल्का लेखपाल को भेजा गया है और प्रभावित किसानों को शीघ्र ही नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed