फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   4 inured in car accident

Siddharthnagar News: गड्ढे में पलटी कार, चार घायल

Wed, 19 Jun 2024 03:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 19 Jun 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
4 inured in car accident
फोटो- है
विज्ञापन

-इटवा क्षेत्र के पेड़ारी गोशाला के पास हुआ हादसा
- बलरामपुर जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

संवाद न्यूज एजेंसी
बिस्कोहर। त्रिलोकपुर क्षेत्र के इटवा-बिस्कोहर मार्ग पर पेंडारी गांव स्थित गोशाला के पास एक कार सोमवार की आधी रात को अनियंत्रित होकर सड़क के पास गड्ढे में पलट गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है, लेकिन परिजन इलाज के लिए उन्हें बलरामपुर ले गए, जहां इलाज चल रहा है।


जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह जनपद गोंडा व बलरामपुर से चार युवक कार से एक कार्यक्रम में भाग लेने जनपद सिद्धार्थनगर गए थे। सोमवार की आधी रात को वापसी के दौरान इटवा-बिस्कोहर मार्ग पर पेंडारी स्थित गोशाला के पास निर्माणाधीन पुल के बाईपास पर अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। हादसे में कार सवार सुशील कुमार उपाध्याय (27),सूरज कुशवाहा (26) निवासी बलरामपुर व मनीष द्विवेदी (28), गिरीश (25) निवासी गोंडा घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को गड्ढे से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा में उपचार के लिए ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद एक की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन मौके पर पहुंचे परिजन उसे इलाज के लिए बलरामपुर ले गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed