फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   4 arrested in illicit wine

मिलावटी शराब बनाने वाले गैंग के चार गुर्गे गिरफ्तार

Tue, 13 Sep 2022 12:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
4 arrested in illicit wine
मिश्रौलिया पुलिस की गिरफ्त में कच्ची शराब के साथ पकडे़ गए आरोपी। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
मिलावटी शराब बनाने वाले गैंग के चार गुर्गे गिरफ्तार
विज्ञापन

पकड़ी बाजार। यूरिया मिलाकर नकली शराब बनाने वाले गिरोह के चार सदस्य सोमवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गए। मिश्रौलिया पुलिस ने गांव से छापा मारकर चारों को दबोच लिया। वहां से भारी मात्रा में मिलावटी शराब व शराब बनाने वाली सामग्री भी बरामद की गई है। पूछताछ के बाद सभी का आबकारी एक्ट चालान किया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी काफी दिनों से नकली शराब बनाने का धंधा कर रहे थे।
उप निरीक्षक अनूप कुमार मिश्र ने बताया कि मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के बहोरवाघाट गांव में कच्ची शराब बनाने के धंधे की सूचना मिली। टीम बनाकर गांव के बाहर बाग और कुछ स्थानों पर छापा मारा गया। मौके से भारी मात्रा में शराब और शराब बनाने वाले सामान मिले। उसमें 45 लीटर मिश्रित कच्ची शराब, 700 ग्राम यूरिया, 400 ग्राम नौसादर व कच्ची शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए। मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान ओम प्रकाश, दाहू निषाद, मोल्हू और फेरू बताया। इनके खिलाफ एक दर्जन से अधिक मुकदमे पंजीकृत हैं। पूछताछ के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। वहां से इन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed