फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   38 kg of suspicious khoya was found, the team destroyed it

Siddharthnagar News: 38 किलो संदिग्ध खोआ मिला, टीम ने कराया नष्ट

Wed, 03 Dec 2025 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
38 kg of suspicious khoya was found, the team destroyed it
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। खाद्य खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने होनी को देखते हुए मंगलवार को जिले के अलग- अलग क्षेत्र के मिठाई की दुकानों पर छापा मारा। मौके से 38 किलो संदिग्ध खोआ को नष्ट करवाया। साथ ही घी, पापड़, नमकीन, मिठाई आदि के कुल 38 नमूना लिया। इसके बाद उसे जांच के लिए भेजा गया।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में टीम ने सघन छापामार अभियान के तहत तहसील इटावा के इटावा बाजार से कचरी, राइस पापड़, साबूदाना चिप्स, मारवाड़ी पापड़, खजूर, खोआ, बादाम, काजू, कबाब चीनी व गुलाब जामुन पाउडर बिस्कोहर एवं बुड्ढी खास क्षेत्रों से नमकीन , किशमिश व पेड़ा, तहसील शोहरतगढ़ से 3 खोआ, पनीर, 2 पेड़ा व 38 किलो खोआ मानक के अनुरूप न होने पर विनिष्ट कराया गया।
विज्ञापन

तहसील बांसी से पापड़, घी, बालू शाही, खोआ, पनीर, लड्डू, मसूर दाल, बेसन व चना दाल। तहसील नौगढ़ से मखाना, काजू बर्फी, गुलाब जामुन, गुजिया, पापड़, 2 खोआ इस तरह कुल 35 नमूने संग्रहीत कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित कारोबारियों पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। टीम में पीके वर्मा, आरएन. वर्मा, चन्द्र भानु पटेल, जय प्रकाश, नीरज कुमार चौधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed