{"_id":"5fbe5ae38ebc3e1a231f15d7","slug":"35-samples-siddharthnagar-news-gkp374452454","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीज की 28 दुकानों से 35 नमूने लिए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीज की 28 दुकानों से 35 नमूने लिए गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीज की 28 दुकानों से 35 नमूने लिए गए
डीएम के निर्देश पर दुकानों पर एक साथ छापा डाला गया
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। किसानों को बेहतर गुणवत्ता वाले बीज और खाद की आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बीज निरीक्षकों की अलग-अलग टीमों ने बुधवार को जिले में 28 विभिन्न दुकानों का औचक निरीक्षण किया। टीमों ने दुकानों पर बीज की गुणवत्ता की जांच की और गेहूं, सरसों के बीज के 35 नमूने लिए। चार दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज की आपूर्ति किए जाने निर्देश शासन से मिले हैं। शिकायत आ रही थीं कि कुछ दुकानों पर घटिया किस्म के गेहूं और सरसों के बीज बेचे जा रहे हैं। इसके लिए जिले में एक ही दिन कई दुकानों पर छापा डालने की कार्रवाई की गई। बीज निरीक्षकों की टीमों ने 28 दुकानों का निरीक्षण किया। टीमों ने दुकान पर बीज की उचित जानकारी नहीं रखने और लापरवाही बरतने पर सिद्धार्थ बीज भंडार इटवा, किसान बीज भंडार डुमरियागंज, गोविंद बीज विक्रेता जोगिया और ओम बीज भंडार इटवा के संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया। सिद्धार्थ बीज भंडार और ओम बीज भंडार से गेहूं के बीज के नमूने भी भरे गए। इनके अलावा गोविंद बीज विक्रेता जोगिया, त्रिपाठी बीज भंडार पकड़ी, आदर्श कृषि सेवा पकड़ी से गेहूं, सरसों के बीज के नमूने इकट्ठा किए गए। इन दुकानों से 35 नमूने भरे गए। डीएम दीपक मीणा ने बताया कि बीज नमूनों की जांच में यदि गड़बड़ी पाई गई तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।