फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   35 gold chin caught

Siddharthnagar News: सोने की 35 चेन बरामद, एक गिरफ्तार

Fri, 13 Oct 2023 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 13 Oct 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
35 gold chin caught
फोटो- है
विज्ञापन

मोहाना पुलिस ने ककरहवा बाॅर्डर पर चेकिंग के दौरान पकड़ा, कस्टम को किया सुपुर्द

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। मोहाना थाने की चेकिंग के दौरान शुक्रवार को ककरहवा बाॅर्डर से एक संदिग्ध को पकड़ा। उसके कब्जे से 35 सोने की चेन बरामद की गई। पूछताछ करने के बाद उसे ककरहवा कस्टम को सुपुर्द कर दिया।

एसओ मोहना जीवन त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार को टीम के साथ ककरहवा बाजार में संदिग्ध व्यक्ति वस्तु, वाहन की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध दिखा। पूछताछ में उसने अपना नाम सुग्रीव वर्मा निवासी चंपानगर थाना कपिलवस्तु बताया। उसके कब्जे से सोने की 35 चेन बरामद की गई। इसका कुल वजन 36.690 ग्राम है। बरामद सोने की चेन के संबंध में पूछने पर वह कोई जानकारी, कोई कागजात नहीं दिखा सका। उसने अलीगढ़वा लेकर जाने की बात बताई है। ऐेसे में आशंका व्यक्त की जा रही है कि नेपाल लेकर जा रहा था।
विज्ञापन

कारण यह कि नेपाल में गहना बनाने का चार्ज बहुत ही महंगा है। मेकिंग चार्ज से बचने के लिए वह सोने के गहने यहां से ले जाने का अनुमान है। कस्टम एक्ट के तहत कार्रवाई करके ककरहवा कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया। सोने के संबंध में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed